Author: Tech Ashish

Exploring world

गया/ Pradeep Ranjan गया पहुंचे लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज आरजेडी पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा के अस्तित्व को ही नकार दिया है, जबकि उनके देवता माने जाने वाले लालू यादव मंदिर- मंदिर घूम कर अपने पापों का प्रायश्चित कर रहे हैं.  उन्होंने उक्त विधायक को तुच्छ और पागल करार देते हुए कहा कि मीडिया द्वारा ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए. video उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विगत दिन…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के बाईपास रोड स्थित आकाश टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और राष्ट्रीय लोक जनता दल के गया जिला युवा अध्यक्ष आकाश दयाल की पत्नी श्वेता वर्मा ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. 67 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर वे ग्रामीण विकास पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई हैं. पहले से वे बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेवारी निभा रही थी. अब उस पद से रिजाइन कर अपनी नई जिम्मेवारी निभाएंगी. बीपीएससी के रिजल्ट आने के बाद पूरे परिवार में खुशी है. video स्वेता वर्मा अपनी इस सफलता…

Read More

पाकुड़/ Rahul Das : कोजागरी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को लॉट्स टेम्पल हिरणपुर में धूमधाम से लक्खी पूजा आयोजित हुई. पूजा को लेकर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है. वर्ष 2000 में इस मंदिर को लॉट्स टेम्पल का स्वरूप देकर निर्माण किया गया था जिसमे जयपुर राजस्थान से शिला की प्रतिमा लाकर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा किया गया था जो पूरे झारखण्ड के राजरप्पा व हिरणपुर स्थित लॉट्स मंदिर है. मंदिर में पुजारी उज्ज्वल चक्रवर्ती के साथ साथ अन्य सहयोगी पुजारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ वार्षिक पूजा की गई वही प्रसाद का भी…

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी एवं अंचलाधिकारी सुश्री शीला उरांव को खरसावां प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर बीस सूत्री के सदस्य बलभद्र महतो, सुशील महतो, कन्हैया लाल सामड, सुनाय बानरा, सौरभ तांती आदि उपस्थित थे.

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले का कुख्यात शराब कारोबारी शिवा मंडल उर्फ शिबो मंडल उर्फ शिबू मंडल आबकारी विभाग के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. दर्जनों बार आबकारी विभाग ने शिबू मंडल के ठिकानों को ध्वस्त किया है, मगर शिबू मंडल स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपने धंधे को दिनों दिन बढ़ाता जा रहा है. उसका साम्राज्य पड़ोसी जिला जमशेदपुर और चाईबासा तक फैल चुका है. पुलिस के आलाधिकारी आते ही सबसे पहले शिबू मंडल के ठिकाने को ध्वस्त करते हैं, मगर शिबू मंडल अपनी पहुंच का लाभ उठाकर बार- बार बाहर आ जाता है. इतना ही नहीं जितने की…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, आदित्यपुर नगर निगम, जिला शांति समिति सरायकेला- खरसावां और आदित्यपुर के समर्पित समाजसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी की निष्ठा, मेहनत और क्रियाशीलता से आदित्यपुर में दुर्गा पूजा और विजयादशमी का महापर्व शानदार एवं सफल तरीके से संपन्न हुआ. प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी आदित्यपुर और जिला प्रशासन सरायकेला- खरसावां दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति, सद्भाव और भाईचारे के मामले में पूरे राज्य में चैंपियन रहा.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मंगलवार की रात सरायकेला थाना अंतर्गत नया पुल के डिवाइडर से टकराकर बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान रोहित वानरा (17) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान दीपक गागराई (35) की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.  घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नुआ गांव निवासी दीपक गागराई और रोहित वानरा एक बाइक पर सवार होकर सरायकेला मेला देखने आए थे. लौटने के क्रम में दोनों की बाईक नया पुल के डिवाइडर से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh महाष्टमी पर रविवार को शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा- अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नवरात्र में महाष्टमी का विशेष महत्व होता है. आज के दिन सभी लोग अपने घरों में मां की आराधना करते हैं. महाष्टमी पर तंत्र- मंत्र करने वाले तांत्रिक भी अपनी सिद्धी करते हैं.   कला नगरी सरायकेला में रविवार को पंडाल व मंदिरों में दुर्गा मां के महाअष्टमी पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बता दें कि सरायकेला में साढ़े तीन सौ वर्षो से राजा व महाराजा द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा अब नगरवासी जनसहयोग से…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney महाअष्टमी के दिन कांड्रा के मंदिर और पंडाल ढोल- नगाड़ों व मां दुर्गा के गीतों से गूंज उठा है. पूरा कांड्रा मां की भक्ति में डूब चुका है. श्रद्धालुओं में माता के पूजा- अर्चना को लेकर खासा उत्साह देखा गया. सुबह से ही पुष्पाजंलि देने के लिए महिलाओं व बच्चों सहित सभी व्रतधारियों का तांता लगा रहा. महिलाओं ने मां दुर्गा से जबतक जीवन रहे तबतक सुहागिन रहूं की कामना की. वहीं महागौरी की पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ पूरे होने के लिए श्रद्वालुओं ने चढ़ावा चढाया. क्या बच्चे, क्या बूढ़े सभी देवी दुर्गा से मन्नतें…

Read More

सरायकेला :(बिपिन वार्ष्णेय) नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी में बोनस को लेकर दो दिनों से चल रही बैठक के बाद शुक्रवार को समझौता हो गया. इस संबंध में नीलांचल वर्कर्स यूनियन के महासचिव तपन मंडल ने बताया कि कंपनी प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता सफल हुई, जहां यूनियन ने कंपनी प्रबंधन से 15% बोनस देने की मांग की थी जिसे कंपनी प्रबंधन से 12% पर समझौता हुआ. उन्होंने बताया कि इस बार पूर्व के वर्षों की अपेक्षा कंपनी प्रबंधन ने यूनियन की मांगों को मानकर बड़ा दिल दिखाया है. इससे यूनियन सदस्यों के साथ…

Read More