Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला के नीलमोहनपुर में बाली महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक में 24 जुलाई को पारंपरिक कांडे पाट पूजा करने का निर्णय लिया गया, जिसमें संयुक्त रूप से 12 मौजों के ग्रामीण शामिल होंगे.  बताया गया यह पूजा पूर्वजों द्वारा आदि काल से की जा रही है, जो हर 12 साल में एक बार होती है. बैठक में बताया गया कि 24 जुलाई को पुजारी संजय नदी में नहा धोकर सुबह 9 बजे से कांडे बुरू में कांडे पाट पूजा का गाजे- बाजे के साथ शुभारंभ करेंगे, जिसमें प्रत्येक मौजा से एक- एक बकरे का बलि…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) आदिवासी संथाल समाज की महिला के राष्ट्रपति चुने जाने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी बिरसानगर मंडल द्वारा जोन टू बी जाहेरस्थान में पारम्परिक तरीके से ऐतेहासिक दिन को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलु गोप ने की. ढोल नगाड़ो के साथ नाच कर अपनी खुशी जाहिर की. इस अवसर पर समाज के मुखिया लाल मोहन मुर्मू ने कहा आज हमारे संथाल समाज की बेटी को देश के सबसे बड़े पद पर चुने जाने पर पूरे समाज का मान संमान बढ़ा है. पूरा समाज अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहा है. इस अवसर पर…

Read More

खरसावां: देश के राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जैसे- जैसे बढ रही थी. वैसे- वैसे एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार दौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित होता देखकर खरसावां में भाजपाईयों ने विजय जूलूस निकालकर जमकर आतिशबाजी की. साथ ही भाजपाईयों ने बम- फटाके फोडे और जीत की खुशी में लोगों में मिठाईया बांटी. इससे पहले गुरूवार को शाम पांच बजे भाजपाईयों ने खरसावां शहीद पार्क में एकजुट होकर विजयी जुलूस निकाला. जुलूस खरसावां शहीद पार्क से निकलकर बेहरासाई होते हुए खरसावां चांदनी चैक पहुची. जहां भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने जमकर बम- फटाके फोडे और आतिशबाजी की. वही लोगों के बीच मिठाई बांटी…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) गुरुवार को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने नीमडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतो मे मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाए जैसे बिरसा हरित ग्राम योजना, रोड साइड प्लांटेशन, सिंचाई कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया. निरिक्षण क्रम मे उप विकास आयुक्त ने भौतिक रूप से पूर्ण सिंचाई कूपों को राशि का भुगतान कराते हुए एमआईएस में भी पूर्ण कराने का निर्देश दिए. वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना में पिट डीग्गीग के लंबित का कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कर गड्ढा भराई का निर्देश दिया. निरिक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने प्रधान मंत्री आवास योजना (…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) श्रावणी मेला के मद्देनजर 22 जुलाई से12 अगस्त तक महादेवसाल में कुर्ला एक्सप्रेस का दो मिनट के अस्थाई ठहराव दिया है. इस बाबत दक्षिण पूर्व रेलवे ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जो टाटानगर स्टेशन प्रशासन को मिल चुका है. आदेश के मुताबिक 08030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और 08029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रोजाना अप व डाउन में महादेवसाल स्टेशन में दो मिनट के लिए रुकेगी. सावन माह में महादेवसाल में श्रद्धालु बढ़ी संख्या में जल अर्पण करने पहुंचते है. उन्हीं की सुविधा के लिए यह घोषणा की गई है. इसके पूर्व इस्पात समेत आधा दर्जन ट्रेनों का…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर रोड नंबर 5 रहने वाली एक महिला से रोड नंबर 1 के समीप दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने चेन छिनतई का प्रयास किया, हालांकि बाइक सवार इसमें सफल नहीं हो सके. चेन महिला के गले से नीचे गिर गया. इस बीच महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की शोर सुन स्थानीय लोगों ने युवकों को खदेड़ना शुरू किया, जिसके बाद सभी युवक हरिओम नगर के रास्ते जयप्रकाश उद्यान की ओर भाग निकले भाग निकले. उधर मामले की जानकारी मिलते ही खरकई टीओपी पुलिस भी तत्काल घटनास्थल…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जिले में योगदान देने के पांच दिनों में ही शहर की विधी- व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले में चार पुलिस निरीक्षकों की पदस्थापना विभिन्न थाना में की है. आदेश के मुताबिक कदमा और परसुडीह में थानेदार के रिक्त पद पर नए थानेदार का पदस्थापना किया गया है. टेल्को- गोविंदपुर के अंचल निरीक्षक राम कुमार वर्मा को परसुडीह और साइबर थाना से अशोक कुमार राम को कदमा का नया थानेदार बनाया गया है. वहीं मानगो थाना की कमान पुलिस निरीक्षक सह थानेदार राजीव रंजन कुमार को दी गई है. राजीव रंजन भी…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) साइबर बदमाश पिछले छह माह से बिजली बिल काट देने के नाम पर साइबर ठगी शहर के अलावा आस- पास के जिले में भी कर रहे हैं. बावजूद लोग इसको लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं. इस बार सोनारी की रहने वाली सविता नागराजन को कॉल कर साइबर बदमाशों ने टीम व्यूवर एप डाउनलोड करवाया और फिर खाते से 74 हजार रुपये की निकासी दो बार में कर ली. मामला बिष्टुपुर साइबर थाने तक पहुंचा है. सविता नागराजन का कहना है कि साइबर बदाशों ने 19 जुलाई को पहले वाट्स एप पर मैसेज भेजा था कि बिजली…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) गैंगस्टर अखिलेश सिंह को फरारी के दौरान सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में आरोपी संजय पलसनिया और विनोद सिंह का बयान बुधवार को एडीजे चार राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने दर्ज हुआ. अदालत में दोनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है. अदालत में अब 5 अगस्त को फैसले के बिंदू पर सुनवाई होगी. बिष्टुपुर थाने में संजय पलसनिया एवं विनोद सिंह के खिलाफ पांच वर्ष पूर्व केस दर्ज हुआ था. इसमें कार व फ्लैट देने का आरोप है. दूसरी ओर सिदगोड़ा थाने में दर्ज रंगदारी के एक अन्य मामले में मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी गणेश…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 20 के 2 युवाओं ने समाज सेवा के जरिए जरूरतमंदों को निस्वार्थ सेवा देने की ठानी है. युवाओं ने सामाजिक संस्था माया कल्याण संघ के बैनर तले गरीब एवं निर्धन तबके की कुंवारी कन्याओं का विवाह में हर संभव सहयोग करने हेतु अपना नंबर सार्वजनिक किया है, जो 85788 89991 है. संस्था के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और सचिव सचिन अग्रवाल ने यह बीड़ा उठाया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए नवीन अग्रवाल ने बताया की संस्था का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ समाज सेवा के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति का नि:स्वार्थ भाव से…

Read More