Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) बिष्टपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में गत 15 जुलाई को वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इक़बाल पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को नशेड़ी गैंग के चार और अपराधियों को पकड़कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों में धतकीडीह का शकील अख्तर उर्फ मुन्ना उर्फ टेबलेट, सरफराज कुरैशी उर्फ गामा, सोनारी कुम्हार पाड़ा मुस्लिम बस्ती का जाफर अली और शास्त्रीनगर का शोएब अख्तर उर्फ शिबू है. इसके पूर्व घटना के बाद पुलिस इसी गैंग के छह लोगों को जेल भेज चुकी है. नशेड़ी गैंग का मुख्य सरगना भालूबासा निवासी सलमान को पुलिस पकड़ पाने…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनीफिट सोखी कॉलोनी मकान मकान नंबर एक निवासी ट्रांसपोर्टर गुरपाल सिंह उर्फ टिंकू ने अपनी पत्नी छविंदर कौर उर्फ सिंकी को दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया है. इस मामले में टेल्को थाना में पति गुरपाल सिंह व सास जसवीर कौर के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद से पति घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित छविंदर कौर के मुताबिक सास और पति शादी के बाद से ही…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) श्री कलगीधर गुरुद्वारा टुईलाडुंगरी के चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान जसवंत सिंह भोमा और जसबीर सिंह पदरी खुलकर आमने सामने हो गए हैं. इसका कारण देखा जा रहा है की इस चुनाव में पदरी की नहीं चल रही है, जबकि पूर्व के चुनाव में पदरी भोमा पर हावी थे. अब जब चुनावी प्रक्रिया चल रही है तो पदरी उनके भाई दलबीर सिंह का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, ऐसे में पदरी को यह नगवार लग रहा है और उन्होंने भोमा को निशाने पर ले लिया है. दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई…

Read More

खबरिया चैनल न्यूज़ 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस ने बीती रात राजधानी रांची के गोंदा थाना अंतर्गत रातू रोड चांदनी चौक के समीप स्थित एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है. अरूप चटर्जी के खिलाफ धनबाद के गोविंदपुर थाने में उद्यमी राकेश कुमार ने भयादोहन और रंगदारी का मामला दर्ज कराया है. कौन हैं राकेश कुमार राकेश कुमार बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के दामाद हैं. वे एक कारोबारी है और उनकी फैक्ट्री धनबाद के गोविंदपुर थाना अंतर्गत ईस्ट इंडिया मोड़ के समीप जीटी रोड पर स्थित है. उन्होंने…

Read More

रांची: क्या खबरिया चैनल न्यूज़ 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी के काले साम्राज्य का चिट्ठा खुलने वाला है ? शनिवार देर रात जिस अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस ने राजधानी रांची के गोंदा थाना अंतर्गत कांके रोड चांदनी चौक स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया है, क्या यह वही अरूप चटर्जी है ! जिसके एक नहीं कई नाम है. किसी में पिता का नाम अलग, कहीं पता अलग. धनबाद पुलिस ने कोई गलती तो नहीं की है ? वैसे प्रथम दृष्टया तस्वीर देखकर तो यह वही अरूप चटर्जी लग रहे है, जिसने सत्ता के इर्द- गिर्द घूम कर खूब मलाई…

Read More
Sp

आदित्यपुर: उड़िया मध्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री छुटनी महतो उपस्थित मौजूद रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की बच्चियों द्वारा स्वागत गान गाकर और सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर स्कूल की लगभग दो सौ किशोरियों के बीच सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अस्तित्व की संस्थापक सह सचिव श्रीमती मीरा तिवारी ने कहा कि आज के समय में हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है क्योंकि स्वच्छ जीवन ही स्वस्थ…

Read More

ईचागढ़: शनिवार को सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह थाने का निरीक्षण किया. एसपी ने थाने में जवानों के परेड का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाने में लंबित मामलों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली. एसपी ने पत्रकार विद्युत महतो के खिलाफ 21 जनवरी 2022 को दर्ज मामले की भी जांच की. उन्होंने बाल मित्र थाना, सनहा रिकॉर्ड, कम्प्यूटर कक्ष एवं कांड संबंधी दस्तावेजों के समुचित रखरखाव का भी निरीक्षण किया. एसपी आनंद प्रकाश ने कई मामलों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने लंबित तामीला करने, लंबित मामलों का ससमय निष्पादन…

Read More

जमशेदपुर (Rajesh Thakur) रविवार शाम चार बजे से भोजपुरी भवन गोलमुरी में सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् के बैनर तले ‘भोजपुरी साहित्य सेवी सम्मान’ -सह-काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में हिन्दी एवं भोजपुरी साहित्य के अनन्य साधक सुप्रसिद्घ गीतकार माधव पाण्डेय ‘निर्मल’ को भोजपुरी साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही तथा सचिव वरुण प्रभात ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयु राय उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कवि दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुविख्यात कवि आलोचक प्रोफेसर…

Read More

आदित्यपुर: रविवार 17 जुलाई को एडीपी1 पीएसएस (ADP 1 PSS) में आवश्यक मरम्मती कार्य हेतु 11 केवी कुलुपडंगा/ कोको कोला/जुगसलाई/ पीएचईडी फीडर बंद रहेगा. जिस कारण कुलुपटांगा, बंतानगर, हरिओम नगर, पान दुकान चौक, शेर-ए-पंजाब चौक, इमली चौक, एस टाइप मोड़, सालडीह, मांझी टोला और आशियाना क्षेत्र में बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक प्रभावित रहेगी. इस दौरान विभाग द्वारा 11 केवी / एलटी लाइनो के आस- पास के पेड़ों की टहनियों की कटाई की जाएगी और मरम्मती कार्यो को किया जाएगा. इसकी जानकारी जेईई ने दी.

Read More

जमशेदपुर Charanjeet Singh कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने अपना लगभग दो साल कार्यकाल पूरा कर टीटीएस में अपना योगदान दे दिया है. बीते दिनों उनका तबादला कदमा थाना से टीटीएस में हो गया था, जिसको लेकर शनिवार को पूरे थाना परिवार ने उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया. मौके पर डीएसपी टू कमल किशोर, सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र ठाकुर बतौर अतिथि मौजूद थे. साथ ही पूरा थाना परिवार भी मौजूद था. इस दौरान थाना का माहौल काफी गमगीन हो गया था. इस दौरान अतिथियों ने उनके स्वभाव समेत उनके कार्यों की काफी सराहना भी की. वहीं…

Read More