Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा (Bipin Varshney) सोमवार दोपहर कांड्रा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक टेलर संख्या NL 01AA- 0048 ने मोटरसाइकिल सवार हुदू निवासी संजय कुमार महतो एवं साइकिल सवार बिराजपुर निवासी प्रताप गोप को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें संजय कुमार महतो जो टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स से ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे उन्हें हल्की चोट लगी है, लेकिन प्रताप गोप जो बैंक आए थे, वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दुर्घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों का जमावड़ा लग गया. दुर्घटना के बाद राहगीरों द्वारा इसकी सूचना कांड्रा पुलिस और…

Read More

सरायकेला: झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के निर्णय का असर सोमवार को सरायकेला में भी दिखा, जहां जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पेन डाउन हड़ताल पर रहते हुए खुद को न्यायिक कार्यो से अलग रखा. इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के फैसले का विरोध जताया. बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा कोर्ट फीस में बेतहाशा वृद्धि की गई है, जिसका स्टेट बार काउंसिल ने विरोध जताया है. उसी आलोक में राज्यभर के अधिवक्ता सोमवार को पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे. सोमवार को सरायकेला जिला बार एसोसिएशन ने उपायुक्त की गैर मौजूदगी में कार्यपालन डंडाधिकारी…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला 22 जुलाई को सामने आया था. घटना के बाद 24 जुलाई को मामला थाने तक पहुंचा. पुलिस ने जांच के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की का कोर्ट में 164 का बयान भी कराया है. मामले में परिवार के लोगों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती भालुबासा का रहने वाला गबरू मुखी को आरोपी बनाया था. मामले में कहा गया था कि नाबालिग लड़की का अपहरण घर से ही कर लिया गया था. आरोपी का घर पर बराबर आना-…

Read More

पोटका: तीन दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के तीसरे व अंतिम दिन जमशेदपुर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में अंडर-17 बालिका वर्ग के शानदार नॉकआउट मैच खेले गए, जिसमें जिला के सभी प्रखंडों की टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. अंडर-17 बालिका और अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मैच भी खेला गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल तथा जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी मौजूद रहे. *अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मैच के परिणाम* पोटका की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले में मंत्री चम्पई सोरेन और उपायुक्त अरवा राजकमल की जुगलबंदी का असर अब धरातल पर उतरने लगा है. जहां मंत्री के सपनों को उपायुक्त साकार करते जा रहे हैं. जिसका उदाहरण सोमवार को सदर अस्पताल में दिखा. जहां जिले वासियों को बड़ी सौगात मिली है. जहां सोमवार को मंत्री चंपई सोरेन ने सदर अस्पताल परिसर में 6 बेड के आईसीयू का विधिवत उद्घाटन किया. इसके अलावा डिजिटल अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन का भी उद्घाटन किया. इस मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश सिविल सर्जन विजय कुमार ईडीसी सुबोध कुमार डीडीसी प्रवीण कुमार गगराई सदर अस्पताल…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) कला नगरी सरायकेला में पवित्र श्रावण मास के दूसरी श्रावणी की धूम रही. पूरे नगर एवं आस- पास के शिवालयों में भोले बाबा की पूजा- अर्चना व जलाभिषेक को लेकर दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सरायकेला एवं आसपास के शिवालयों में सोमवार को दिन भर ओंम नमो: शिवाय:, हर- हर महादेव व बोल बम की ध्वनि गूंजती रही और विभिन्न शिवालयों में भक्त व श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजरी लगाकर पूजा- अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया. भोले बाबा के जयजयकारे से पूरा नगर शिवमय हो गया. भक्ति गीतों से शहर गूंजता रहा.…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सोमवार को सरायकेला टाउन हॉल में मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन, विशिष्ट अतिथि सिंहभूम सांसद, स्थानीय विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वरीय पदाधिकारीगण के उपस्थिति में परिसम्पति वितरण सहित कुछ शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है.  उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल ने वरीय एवं संबंधित पदाधिकारियों सहित वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने बताया कि सर्वप्रथम सदर अस्पताल के नवनिर्मित ICU एवं X-RAY वार्ड का उद्घाटन किया जाएगा. इसके पश्चात टाउन हॉल सरायकेला में परिसम्पति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को सरकार के…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) चांडिल प्रखंड के बानसा प्लस टू उच्च विद्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग के व्यक्ति विकास केंद्र द्वरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सविता महतो एवं पद्मश्री समाजसेवी छुटनी महतो ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में स्वेच्छा से लोगों ने रक्तदान किया. जिसमें कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह हुआ .साथ ही नवनिर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि गंभीर बीमारी में रक्त की आवश्यकता अत्यधिक पड़ रही है जिसे देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण से लोगों…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत बुधराम मोहल्ला निवासी रीता देवी के घर पर अचानक आग लग गई. घटना के वक्त वो घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी. घटना की सूचना रीता के जेठानी ने उसे फोन पर दी.  सूचना पाकर वह भागती हुई घर पहुंची. इधर स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, पर तब तक घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया था. जानकारी देते हुए रीता ने बताया कि वह घर बंद कर काम से बाहर गई थी. जानकारी मिलने पर वह घर पहुंची. आग से…

Read More

गम्हरिया (Pramod Singh) रविवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा मंत्री चम्पई सोरेन का काफिला रोकने और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के मामले में गम्हरिया पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीलकमल महतो, दीपक महतो, दीपक प्रधान सहित दो और नामजद बनाए गए हैं, जबकि दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि सभी झामुमो से जुड़े हैं, जो ख़ातियानी आंदोलन के हिमायती हैं, और…

Read More