Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) गोलपहाड़ी गुल फैक्टरी के पास बहुत दिनो से एक चापाकल खराब पड़ा हुआ था. इसे लेकर स्थानीय निवासियों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. रोज मर्रा के उपयोग के लिए पानी लाने के लिए बस्ती से दूर जाने को मजबूर थे.  लोगों ने अपनी परेशानी से इलाके की पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन को अवगत कराया. उन्होंने शीघ्र चापाकल को दुरुस्त करवाये जाने का आश्वासन दिया था. शुक्रवर को क्षेत्र से किये गए वादे को उन्होंने निभाते हुए उक्त चापाकल की मरम्मत करवा दी. इससे अब स्थानीय लोगों को पानी के लिए…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) ईचागढ़ के तिरुलडीह पंचायत भवन में तेजस्विनी परियोजना के तहत शुक्रवार को एक दिवसीय काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सेवा प्रदाता विजनरी नॉलेज एन्ड मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तेजस्विनी क्लब के सदस्यों का काउंसिलिंग किया गया.  डीपीएम अनीश अंसारी ने बताया कि लगभग 45 दिनों के अंदर 200 घंटे का प्रशिक्षण इन्हें दिया जाएगा जिसमे उन्हें प्रॉसेस्ड फूड एंटरप्रेन्योरशिप का प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, बीसी अजय गोप, सभी एफसी, सीसी सहित तेजस्विनी परियोजना के सभी कर्मी सहित सैकड़ों किशोरी एवम युवा महिला उपस्थित थे.

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला में एफएलसीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेंद्र जारिका, संस्थान के निर्देशक निशा रानी कीड़ो एवं प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.  संस्थान के निदेशक निशा रानी कीड़ो ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान जीवन जीने के तरीके के संबंध में सिखाया जाएगा. इसके अलावा आप संगठन को किस तरह चलाएंगे इसके वित्तीय जानकारियों के बारे में भी सिखाया जाएगा. जिसका लाभ आगे जाकर हर जगह हर काम मे मिलेगा. इस अवसर पर संस्थान के शैलेंद्र गोप,…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह भूषण कॉलोनी स्थित मां योगेश्वरी काली मंदिर में बीती रात चोरी कर ली गई. चोर मंदिर का मुख्य द्वार को तोड़कर मां काली की मूर्ति से सोने- चांदी के गहनों उड़ा ले गया. इसकी जानकारी मंदिर के पूजारी को तब हुई जब वे शुक्रवार को मंदिर में पूजा करने आए. उन्होंने तत्काल आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी.  इधर, सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की तो उसमें चोर नजर आया. सीसीटीवी में दिख रहा है कि…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) उपायुक्त अरवा राजकमल शुक्रवार को जनता मिलन में लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और समाधान का निर्देश दिया.  जिला समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में आयोजित जनता मिलन में लगभग 50 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसमें भूमि, आवास योजना, पंचायत विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कल्याण विभाग व स्कूलों से संबंधित थे. इस दौरान आवास निर्माण योजना अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवकों ने लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने व राशि में बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन सौंपा.

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिला बाल कल्याण समिति ने बाल अपराधों के प्रति लोगों व बच्चों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया. इसके तहत शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित महतो ने प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तितिरबिला पहुंचकर छात्रों को बाल अपराधों के प्रति जागरूक किया.  उन्हें बाल श्रम, पॉक्सो, बधुंवा मजदूरी सहित विभिन्न कानूनी जानकारी दी गई. बताया गया 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ किसी तरह का अनैतिक कार्य अपराध है. बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,स्पोंशरशिप योजना, बाल श्रम, बाल विवाह कानून की जानकारी दी गयी. इस दौरान बच्चों को मोबाइल…

Read More

आदित्यपुर: गुरुवार देर रात आदित्यपुर- गम्हरिया रेलखंड पर मिले 22 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त हो गई है. युवक की पहचान आदित्यपुर के शांति नगर निवासी पदोलोचन महतो के रूप में हुई.  मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10:00 बजे के आसपास लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा. जिसके बाद ट्रेन रोककर पायलट ने इसकी सूचना टाटानगर जीआरपी को दी. जहां सूचना पर पहुंची टाटानगर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया. इधर शुक्रवार को परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की. परिजनों ने…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) थाना क्षेत्र के खरकई नदी कुजू घाट में गुरुवार की दोपहर नहाने के क्रम में 22 वर्षीय युवक संटू कुमार राय की नदी में डूबने से मौत हो गई. वहीं शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे युवक का शव नदी घाट के पास बरामद किया गया. युवक की पहचान संटू कुमार राय के रूप में हुई है, जो छपरा जिला थाना एकमा ग्राम रामपुर निवासी था.  युवक ट्रक चालक था. गुरुवार की दोपहर वह ट्रक खाली कर अपने चार दोस्तों के साथ कुजू नदी घाट (पुराने पुल के समीप) नहाने उतरा और डूब गया. वहीं उनके साथी…

Read More

कांड्रा (Vipin Varshney) शुक्रवार को घोषित सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा के बच्चों ने परचम लहराया. स्कूल के छात्र अक्षय विश्वकर्मा ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर साइंस टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वही विज्ञान संकाय में शौर्यन कुमार 90.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे तथा साक्षी कुमारी 86.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही इसी तरह कॉमर्स संकाय में प्राची सिंह स्कूल टॉपर रही. उसे 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. 84.6 प्रतिशत अंक के साथ अनामिका बनर्जी दूसरे स्थान पर तथा हुमायरा तसनीम 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. सीबीएसई द्वारा रिजल्ट…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला- खरसावां ट्रैक्टर ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा बालू घाट की बंदोबस्ती होने तक बालू उठाव के लिए अस्थाई चालान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. भाजपा नेता गणेश महाली के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. जिसमें बताया गया कि क्षेत्र के बालू घाटों की लंबे समय से बंदोबस्ती या विधिवत निर्धारित दर भुगतान कर बालू उठाव की व्यवस्था कतिपय कारणों से नहीं की गई है. सरकारी एवं गैर सरकारी निर्माण कार्य के लिए बालू प्राप्त करने को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा…

Read More