Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 105/21 धारा 21ए/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मोटका उर्फ विशाल कैबर्तो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है. मामला 2021 का है. पूर्व में इस मामले में चंदन गिरी, सूरज गिरी, काजल कर्मकार, गोलू कोर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. तब से मोटका फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी. जुगसलाई में साइकिल चोरी करते रंगेहाथ धराया, गया जेल जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ापट्टी के रहने नाले किशन साहु की साइकिल चोरी करते हुये लोगों ने सोमवार को दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस…

Read More

रांची: झारखंड में अवसर शिक्षा सेवा (प्र.शा.) के अफसरों का थोक में तबादला किया गया है. इसका आदेश स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 25 जुलाई को जारी कर दिया है. अफसरों के स्‍थानांतरण और पदस्‍थापन के लिए निदेशालय स्‍तरीय स्‍थापना समिति की बैठक 19 जुलाई को हुई थी. इसमें तबादले का निर्णय लिया गया. सभी स्‍थानांतरित पदाधिकारी को 31 जुलाई तक अपने वर्तमान प्रभार को सौंपते हुए नव पदस्‍थापित स्‍थान पर योगदान देने का आदेश दिया गया है. सरायकेला- खरसावां जिले में भी करीब एक दर्जन अधिकारी पदस्थापित हुए हैं. सभी स्‍थानांतरित पदाधि‍कारी अगस्‍त, 2022 का वेतन नव पदस्‍थापित…

Read More

जमशेदपुर: (Charanjeet Singh) सोमवार को सामाजिक संस्था युवा शक्ति दल की ओर से बिष्टुपुर स्थित केएमपीएम कॉलेज में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र को स्पोर्ट्स साइकिल भेंट की गई. बता दें कि सोनारी निवासी संस्था के सक्रिय सदस्य पीयूष श्रीवास्तव (गोलू) ने युवा शक्ति दल के सुमित कुमार एवं आदित्यपुर निवासी सह युवा शक्ति दल के सक्रिय सदस्य कमल अग्रवाल को छात्र की परेशानी से अवगत कराया था. जिस पर पहल करते हुए सोमवार को दल के सदस्यों द्वारा छात्र को स्पोर्ट्स साइकिल उपलब्ध कराया गया. संस्था के सदस्यों ने बताया कि इससे छात्र की पढ़ाई में कोई…

Read More

जमशेदपुर (Bipin Varshney) आगामी 30 जुलाई को जनशक्ति कल्याण समिति ट्रस्ट द्वारा बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमे क्षेत्र के उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान सहित पुरस्कृत किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी जनशक्ति कल्याण समिति ट्रस्ट के चन्दन महतो एवं अर्जुन पूर्ती ने संयुक्त रूप से मानुषमुड़िया स्थित शिवशम्भु क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि प्रथम कड़ी में मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय गंढानाटा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटूशोल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय…

Read More

कुचाई: कुचाई मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से कम वर्षा होने के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे मे चर्चा किया गया. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने किसानों को कम दिन में तैयार होने वाले धान बीज सहभागी और आईआर 64 किस्म का चयन करने का सलाह दिए. साथ ही दलहन तिलहन जैसे कि मूंगफली कुलथी,मूंग आदि लगाने की जानकारी दी जो कम दिन में तैयार होने वाले फसल है. वही किसान मित्र को किसानों के लिए केसीसी का आवेदन अधिक से अधिक भरने का निर्देश दिया गया. कुमार ने बताया…

Read More

कुचाई: झारखंड सरकार द्वारा कोर्ट फीस में बढ़ोतरी की विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमेटी कुचाई द्वारा सोमवार को कुचाई चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. वहीं हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दुलाल स्वांसी ने कहा कि लोकतंत्र जनता के लिए और जनता का है. कानून जनता के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है. झारखंड सरकार का यह कोर्ट फीस अधिसूचना साबित करता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के विधायकों को संविधान की जानकारी नहीं है. और आजादी के उद्देश्यों की जानकारी…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) ईचा डैम विरोधी संघ की ओर से सोमवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बंदोडीह में संघ के संयोजक दासकन कुदादा एवं बंदोडीह ग्राम प्रधान भरत कुम्हार के नेतृत्व में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन एवं मंत्री चंपई सोरेन का पुतला फूंका गया. इस दौरान हेमन्त सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. दासकन कुदादा एवं भरत कुम्हार ने कहा कि चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि झामुमो की सरकार बनने से ईचा डैम को रद्द किया जाएगा. परंतु अभी अपने वादे से पलटते हुए सरकार फिर से यहां डैम निर्माण की बात कर रही…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड तथा सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का खिताव सरायकेला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने खरसावां कस्तूरबा को 4- 2 से पराजित कर जीता. समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा की सरायकेला- खरसावां का खेल के क्षेत्र में गौरवमई इतिहास रहा है. तीरंदाजी फुटबॉल सहित इन खेलों में भी क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है. उन्होंने खरसावां बिरसा मुंडा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए मंत्री चंपाई सोरेन के प्रयास की प्रशंसा करते हुए…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सरईपानी अरानी के समीप सोमवार सुबह एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें जमशेदपुर स्थित टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा बस्ती निवासी चालक हीरा सिंह की मौत हो गई. घटना करीब 10:00 बजे की है. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रेलर में फंसे चालक को किसी तरह निकाला और उसे सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. ट्रेलर जमशेदपुर से राउरकेला की ओर जा रहा था. आशंका जताई जा रही है की इसी दौरान चालक को झपकी…

Read More
Sp

खरसावां: चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत बड़ाबाम्बो-चक्रधरपुर रेल मार्ग के तेलांगजुड़ी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. वैसे हत्या की आशंका लगाई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आसपास के यात्री बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन की ओर लाइन किनारे जा रहे थे. इसी बीच कुछ लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ा युवक का शव देखकर इसकी सूचना बड़ाबाम्बो स्टेशन मास्टर को दी. रेलवे स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना चक्रधरपुर जीआरपी व आमदा ओपी को दी. अज्ञात युवक का शव बडाबामबो चक्रधरपुर रेलवे मुख्य मार्ग के तेलांगजुड़ी गांव के समीप…

Read More