Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा लाईन नंबर 5 में जमीन विवाद को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए. मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. इस घटना में 57 वर्षीय सूरज बली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सूरज को परिजन इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भालूबासा लाइन नंबर 5…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 23वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल ने शिरकत की. मौके पर कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को उपायुक्त ने शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर हुआ. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. वहीं लघु नाटिका के माध्यम से कारगिल युद्ध का चित्रांकन किया. वीडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें कई सीख दे…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की पहली बैठक का आयोजन प्रखण्ड प्रमुख लक्ष्मी गागराई के अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पंचायत समिति की सभी 8 स्थाई समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया. साथ ही प्रथम वर्ष के लिए कुल मुखिया में से 20% अर्थात तीन मुखिया को पंचायत समिति में सदस्य के रूप में नामित करने की कार्रवाई की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख लक्ष्मी गागराई ने सभी सदस्यों से मिलजुल कर काम करने का अनुरोध किया. बैठक में सभी पंचायत समिति के सदस्य एवं सभी पंचायतों के…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान हुए ट्रिपल मर्डर मामले का नामजद आरोपी संतोष थापा ने पुलिस के दबाव में मंगलवार को सरायकेला सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. ट्रिपल मर्डर मामले का मुख्य आरोपी संतोष थापा पुलिस की पकड़ से दूर था. इस मामले के नामजद आरोपी दिनेश महतो ने सबसे पहले आत्मसमर्पण किया था. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने शूटर शेरू सरदार को साकची से गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, बोलेरो, खोखा व अन्य सामान बरामद किए गए थे. मंगलवार को नामजद आरोपी…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भरत कुंभकार को गठबंधन सरकार के सीएम हेमन्त सोरेन एवं स्थानीय विधायक सह मंत्री चम्पई सोरेन का पुतला दहन करना महंगा पड़ा है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने गठबंधन के विरुद्ध कार्य करने एवं सीएम व मंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पुतला दहन करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए शोकॉज जारी कर दिया है. प्रखंड अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो प्रखंड अध्यक्ष भरत कुम्हार छह साल के लिए निष्काषित किये जा सकते हैं. ज्ञात हो…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में सोमवार को नए एसीएम के रूप में सुश्री पूजा सिंह और विनीत कुमार ने योगदान दिया. जानकारी के अनुसार सुश्री पूजा सिंह, आईआरटीएस बैच 2019, गाजियाबाद से हैं. उन्होंने यूपी से बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) किया है, जबकि विनीत कुमार भी आईआरटीएस बैच 2019 गाजियाबाद से है. उन्होंने यूपी आईआईएम लखनऊ से बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) और पीजीडीएम की डिग्री हासिल की है. आपको बता दें कि पिछले दिनों एसीएम हर्षित उरांव को सीकेपी से टाटा में एएआरएम-द्वितीय/टाटा के रूप में स्थानांतरित किया गया है. इधर, सोमवार को सीनियर डीसीएम कार्यालय में वाणिज्य विभाग…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) चिलगु स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में दर्जनभर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आजसू पार्टी का दामन थामा. भाजयुमो के पिंटू महतो के नेतृत्व में गोवर्धन महतो, राजू मछुआ, हाड़ीराम महतो, दयाल प्रमाणिक, रवि कैवर्त, सोनू महतो, शेखर महतो, आकाश कैवर्त, देवा कैवर्त, शाहरुख खान, शमल कैवर्त समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर एवं पार्टी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर हरेलाल महतो ने कहा ईचागढ़ विधानसभा की दिशा और दशा दयनीय हालत में है. युवाओं…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना इलाके में गत 6 जून को बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री निवासी अजय सिंह की बेटी दिव्या सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर पुलिस ने सोमवार को कपाली ताज नगर के पास रहने वाले शारिक अंसारी और शेख चांद को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से युवती से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है, जबकि घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त बाइक संख्या जेएच05सीएल- 5646 को भी बरामद कर लिया है.

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) एससी/ एसटी एलआईसी इम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन के 29वें द्विवार्षिक अधिवेशन में जमशेदपुर मंडल से 360 डेलीगेट्स शामिल हुए. उक्त अधिवेशन सोशल डेवलपमेन्ट सेंटर पुरुलिया रोड रांची सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामेश्वर सोरेन – मैनेजर सीआरएम एवं विशिष्ट अतिथि मे डॉ. सहदेव राम – गोल्ड मेडलीस्ट एमसीए, अलवर्ट मिंज- मैनेजर लीगल डीएम, प्रदीप सिंह बीस्ट- मैनेजर बैंक इंश्योरेंस, महेश प्रसाद- जोनल महासचिव तथा मुख्य वक्ता में दयामनी बारला – समाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार मंच पर उपस्थित थे. अधिवेशन में सभा सत्र का उदघाटन सभी अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) बिष्टुपुर थाना इलाके के परिसदन के समीप अंडरग्राउंड हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल मनु तिर्की ने बताया कि वह और उसका दोस्त सुबोध ठेकेदारी में सेंट्रिंग का काम करते हैं. काम के सिलसिले में एक मित्र से भेंट कर वापस घर लौट रहे थे क‍ि तेज बारिश की वजह से दोनों भींग गए. बारिश कम होने पर दोनों पैदल ही परिसदन के समीप फुटपाथ पर जा रहे थे. इसी बीच अचानक अंडर ग्राउंड से बाहर…

Read More