Author: Tech Ashish

Exploring world

गम्हरिया (Charanjeet Singh) चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत एंटी टॉउट टीम ने आदित्यपुर आरपीएफ को साथ लेकर गम्हरिया लाल बिल्डिंग के पास ओम नेट कैफे में छापेमारी कर 30 ई-टिकट बरामद किये. पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बुक करने के आरोपी कैफे संचालक दीपक मालाकार को टीम ने गिरफ्तार किया है. छापेमारी आरपीएफ इंस्पेक्टर एके पांडेय व चक्रधरपुर मंडल एंटी टाउटिंग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की थी. इस दौरान कैफे से पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बुक करने का संसाधन लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल जब्त हुआ है. बरामद टिकट का मूल्य करीब 23 हजार रुपये है. इनमें एक ई…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह दिल्ली प्रभारी जनाब हुसैन खान रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. शहर प्रवास के दौरान साकची स्थित एक होटल में चंचल भाटिया द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर झारखंड में उनका स्वागत किया गया. इस दौरान हुसैन कार्यकर्त्ताओं से मिले और जानकारी दी कि बहुत ही जल्द राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर झारखंड में भी प्रदेश से लेकर ज़िला स्तर पर आयोजित किया जाएगा. शिविर के द्वारा जन जन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाएगा. इस मौक़े पर अल्पसंखयक मोर्चा के झारखंड पर्यवेक्षक ताजदार आलम, प्रदेश प्रवक्ता…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जिला उपायुक्त विजया जाधव की पहल पर चाकुलिया के बांकशोल गांव, पोस्ट- सरदिहा के रहने वाला प्रसेनजीत सबर अब मेडिकल परीक्षा ‘नीट’ की तैयारी कर चिकित्सक बनने का सपना पूरा कर सकेगा. प्रसेनजीत सबर ने जिला उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में उनसे मुलाकात कर अपने खराब आर्थिक स्थिति के कारण आगे नि:शुल्क मेडिकल की कोचिंग की इच्छा जताई थी. मुलाकात के दौरान प्रसेनजीत ने जिला उपायुक्त को बताया कि उसने 12वीं विज्ञान संकाय से पास किया है तथा आगे मेडिकल पढ़ाई की पढ़ाई करना चाहता है. जिला उपायुक्त ने प्रसेनजीत से बातचीत के दौरान उसकी लगन,…

Read More

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले पद्मलोचन महतो का शव मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को आरआईटी थाना का घेराव किया. मृतक के भाई समीर महतो ने बताया कि एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन चलाया जाएगा. थानेदार मो तंजील ने मामले की जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया. इसमें समाजसेवी राजेश गोप, पार्षद प्रतिनिधि बंकिम चौधरी, समीर महतो, प्रकाश महतो, सोनामुनी, विकास…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की एवं उनसे जमशेदपुर में केंद्रीय विद्यालय की एक और शाखा खोलने की मांग की. केंद्रीय मंत्री को सांसद ने बताया कि जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के मंत्रालय, विभाग और उनकी शाखाएं हैं. यहां पर बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के कर्मचारी भी निवास करते हैं. इस कारण मात्र एक केंद्रीय विद्यालय होने से इसके ऊपर काफी दबाव रहता है. बहुत सारे योग्य छात्र दाखिला मिलने से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने जमशेदपुर…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) बुधवार को सिदगोड़ा पुलिस ने मोबाइल छिनतई के एक मामले में एक नाबालिग सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है. तीनों घटना के अप्राथमिक अभियुक्त हैं. जेल जाने वालों में रहमानिया मोहल्ला मुस्लिम बस्ती हल्दीपोखर थाना कोवली का मो. इमरान उर्फ पठान और आजादबस्ती कोवाली का गुलाम मुस्तफा उर्फ शाहिद व जावेद (बदला हुआ नाम ) हैं. पुलिस ने आरोपियों से भुक्तभोगी से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है. घटना विगत 3 जून की है.

Read More

आदित्यपुर: बुधवार को पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान पश्चिम के अंडाल पुलिस ने आदित्यपुर थाना पुलिस के सहयोग से कजरा कोलियरी से फरार प्रेमी युगल को भाटिया से गिरफ्तार कर अपने साथ अंडाल ले गयी है. प्रेमी युगल भाटिया में किराए के मकान में रह रहा था. बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल क्लास 5 से साथ पढ़ रहे थे, 24 जुलाई को फरार होकर मंदिर में शादी कर ली, उसके बाद आदित्यपुर थाना अंतर्गत भाटिया में किराए के मकान में रह रहे थे. प्रेमी का बहनोई आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह में रहते हैं, जिनके माध्यम से पश्चिम बंगाल…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ रहा है. बीती रात चोरों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुलिस को चुनौती दी है. वैसे तो थाना प्रभारी थाने से ज्यादा गश्ती पर रहते हैं, बावजूद इसके चोरी की घटना पुलिस के लिए चिंता का विषय है. मंगलवार की रात चोरों ने तीन जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सबसे बड़ी चोरी एस टाइप में क्वार्टर नंबर एस 34/ 11 में गोरेलाल सिंह के घर में हुई है. यहां से चोरों ने आलमारी तोड़कर 12 लाख के गहने व 60 हजार रुपए गायब कर दिये. बताया जाता…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जमशेदपुर में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदलकर अवैध निकासी के मामले बढ़ने लगे हैं. ताजा मामला मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र का है. जहां चेपापुल निवासी सुमैया बानो के खाते से ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर 95 हजार की अवैध निकासी कर ली गई. इस संबंध में सुमैया ने आजादनगर थाने में लिखित शिकायत की है. सुमैया के अनुसार वह सुबह 8 बजे घर के ही पास एचडीएफसी एटीएम में रुपए निकालने गई थी. रुपए निकालने के बाद वह बाहर आई. बाहर दो लड़के और खड़े थे. उन्होंने कहा कि एटीएम ट्रांजेक्शन कंप्लीट नहीं हुआ है.…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है. बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के मार्गदर्शन में पोटका थाना अंतर्गत रानीकुदर में नदी के किनारे छापामारी कर अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया. विभाग ने मौके पर ही शराब चुलाई हेतु जावा महुआ को नष्ट कर दिया एवं सप्लाई हेतु तैयार अवैध शराब बरामद कर जब्त किया. साकची उत्पाद विभाग के थाना में अवैध चुलाई कर्ताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. उत्पाद थाना की पुलिस फरार शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही…

Read More