- Gamharia Road Accident Update गम्हरिया: टाटा- कांड्रा रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत, दोनों मृतकों की हुई पहचान
- Gamharia Road Accident गम्हरिया: टाटा- कांड्रा रोड पर ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, सड़क पर लगा जाम
- Jamshedpur Kadma Mandal BJP Meeting जमशेदपुर: भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
- Jamshedpur Deadbody Found जमशेदपुर: सुंदरनगर में तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी
- West Singhbhum Red Water Issue चाईबासा: चापाकलों से निकल रहा लाल पानी, ग्रामीणों ने बर्तन चमकाकर जताया अनोखा विरोध
- Asansol Division Traffic Block जामताड़ा: आसनसोल मंडल में 11 दिन ट्रैफिक ब्लॉक. तीन मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
- Deoghar Police Success देवघर: श्रावणी मेला में दहशत फैलाते 3 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद
- Giridih Missing Person Deadbody Recovered गिरिडीह: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी
Author: Tech Ashish
JAMSHEDPUR (RAJAN) दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रेलवे अस्पताल में डायलिसिस सेंटर व ऑक्सीजन प्लांट पाइप लाइन का गुरुवार शाम विधिवत उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (पीसीएमडी) डॉ मिहिर चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू और मेंस कोंग्रेस के महासचिव शशि मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काट और सिलावट अनवरण कर किया. इस अवसर पर चक्रधरपुर मुख्य चिकित्सा प्रभारी एस के मिश्रा भी उपस्थित थे. मौके पर मौजूद पीसीएमडी ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में अब बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगा. चक्रधरपुर रेल मंडल ने कोरोना काल…
JAMSHEDPUR (RAJAN)कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड के क्वार्टर नंबर 97/ 99 में हुई चार लोगों की चर्चित हत्या में ट्यूशन टीचर के भाई आनंद कुमार साहू ने गुरुवार को एडीजे चार राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में गवाही दी. गवाही में उसने बताया कि घटना के दिन वह मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन मेरा अनुमान है कि चार लोगों की हत्या की घटना को दीपक कुमार ने ही अंजाम दिया है. नवंबर 2004 में हुई थी बहन की शादी आनंद साहू ने बताया कि उसकी बहन वीणा कुमारी की शादी दीपक कुमार से नवंबर 2004 में हुई थी.…
JAMSHEDPUR RAJAN प्रधानमंत्री की पहल पर गोड्डा से टाटानगर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शीघ्र पटरी पर दौड़ेगी. ट्रेन को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाने की तैयारी चल रही है. इस बाबत गोड्डा के सांसद निशीकांत दुबे ने ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए इसे प्रधानमंत्री के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का एक उदाहरण बताया है. मिली जानकारी के अनुसार नई ट्रेन टाटानगर से सोमवार को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट में चलकर मंगलवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट में गोड्डा पहुंचेगी. मंगलवार को गोड्डा से 12 बजकर 40 मिनट में चलकर टाटा बुधवार को सुबह 6 बजकर 45 मिनट में…
जमशेदपुर (Rajan) बीते साल यास चक्रवात के दौरान राहत शिविर में 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी वार्ड सदस्य सागर पाल उर्फ सुभाष को अदालत ने दोषी पाया है. गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे पांच संजय कुमार उपाध्याय ने सुभाष को दोषी करार दिया है. अब अदालत ने 14 सितंबर को आरोपी को सजा सुनाने की तिथि मुकर्रर की है. घटना 26 मई 2021 की है. पूर्वी सिंहभूम जिले में यास चक्रवात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था. जहां निचले इलाके के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया जा…
सरायकेला: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक ITDA संदीप कुमार दौराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला सनंद आचार्य एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा ने सयुंक्त रूप से पोषण अभियान 2022 के सफल क्रियान्वयन एवं जागरूकता उदेश्य से समहरणालय भवन परिसर से दो जागरूकता वाहन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान सेल्फी पॉइंट्स पर उपायुक्त उप विकास आयुक्त समेत तमाम पदाधिकारियों ने फोटो खिंचवाए. इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां…
जमशेदपुर पुलिस ब्राउन शुगर कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर गंभीर है. आपको बता दें कि बुधवार को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में कोल्हान के तीनों जिलों की पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बुद्धिजीवियों की एक सेमिनार संपन्न हुई थी, जिसमें कोल्हान को ब्राउन शुगर मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है. इसी कड़ी में गुरुवार को जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने दाईगुट्टू स्थित पृथ्वी पर्यावरण पार्क के समीप से अवैध ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते चार ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में…
जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल 20 मोबाइल सहित कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम संजय पटनायक, विजय थापा, मोहम्मद तबरेज उर्फ हाडी बच्चा, रघुनाथ मुरमू उर्फ प्रकाश मुंडा उर्फ विजय मुंडा, विजय मछुआ उर्फ बेड़ा मछुआ, सूरज कुमार और ईशान कुमार मिश्रा बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बुधवार को साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान दो संदिग्ध बाइक…
जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप बीते 4 सितंबर को अपराध कर्मी उदय चौधरी को गोली मारने के आरोपी विनीत सिंह, अमरीक सिंह उर्फ विक्की बच्चा सहित एक नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है. गिरफ्त में आए विनीत सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है. बता दें कि बुधवार को घायल उदय चौधरी की इलाज के क्रम में मौत हो चुकी है. video इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि उक्त हत्याकांड में…
जमशेदपुर पुलिस को छिनतई गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम मोहम्मद सैफ, अर्जुन निषाद उर्फ छोटू, राहुल मुखी उर्फ छोट, राज कर्मकार उर्फ बाबू और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने इनके पास से 56 पीस एंड्राइड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 सीपी 5168 बरामद किया है. video इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया, कि बीते 17 अगस्त को सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिंधु…
आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना से सटे दिन्दली बाजार में एक बार फिर से अवैध लॉटरी और जुआ के कारोबारी सक्रिय हो गए हैं. इसकी भनक लगते ही गुरुवार को थाना प्रभारी राजन कुमार ने दल- बल के साथ दबिश दी. जहां उन्होंने पाया, कि एक झोपड़ी नुमा अड्डे में लॉटरी से संबंधित तैयारी की जा रही है. तत्काल उन्होंने अड्डे को ध्वस्त किया और कुछ संदिग्ध सामान जप्त किए हैं. हालांकि यहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. थाना प्रभारी ने अवैध जुआ, मटका, लॉटरी और सट्टेबाजी संचालित करने वालों को सख्त निर्देश दिया है, कि…