Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र की सेविकाओं ने रविवार को राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन से गम्हरिया के महुलडीह स्थित कार्यालय में भेंट मुलाकात की. इस दौरान सहायिकाओं ने मंत्री चंपई सोरेन को गुलदस्ता प्रदान किया तथा अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई. सेविका सहायिकाएं आभार रैली लेकर पहुंचीं थी. इस दौरान सेविका सही काम के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. सेविकाओं का कहना था कि उन्होंने पहले मंत्री को ज्ञापन सौंपा था और उन्होंने हमें मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था. आज हेमंत सरकार ने हमारी सारी मांगे पूरी कर दी…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती से पिछले दिनों ब्राउन शुगर एक्टिविस्ट मेहंदी हसन की गिरफ्तारी और लगातार क्षेत्र में ब्राउन शुगर कारोबारियों पर कसते शिकंजे का असर दिखने लगा है. जहां रविवार को जमशेदपुर की सामाजिक संस्था आंजनेय फाउंडेशन की ओर से थाना प्रभारी राजन कुमार का स्वागत किया गया. इस दौरान संस्था के सदस्यों ने थाना प्रभारी को अंग वस्त्र, गीता और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. संस्था के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया, कि आदित्यपुर के ब्राउन शुगर कारोबारियों के कारण जमशेदपुर भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था. थाना प्रभारी द्वारा लगातार…

Read More

दुमका: नगर थाना अंतर्गत खूंटाबांध तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. प्रशासन ने महिला के शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. महिला का नाम शांति देवी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार शांति देवी शनिवार से ही लापता थी. परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दी थी. रविवार की सुबह तालाब में महिला का शव तैरता दिखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है, कि महिला पूजा का सामान विसर्जन करने तालाब गई…

Read More

गम्हरिया: महिला पोलिटेकनिक कालेज हॉस्टल गम्हरिया में पिछले 7 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है. इधर बिजली की समस्या से आक्रोशित छात्राओं ने शनिवार को प्रिंसिपल समेत अन्य शिक्षकों का घेराव कर दिया और गेट में ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित छात्राओं ने बताया कि बिजली के बगैर पठन- पाठन समेत सभी कार्य ठप्प पड़ गए हैं. भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. कई बार प्रबंधन से इस समस्या के समाधान की मांग की गई, बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिससे उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है.…

Read More

गम्हरिया: फैमिली फार एवर की ओर से गम्हरिया विद्या भारती स्कूल परिसर में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें महिला व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान गीत, संगीत व नृत्य समेत मनोरंजन कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला. अंत में सुरुचि भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. इसे सफल बनाने में सुप्रिया सरकार, वर्णाली सरकार, सबिता बक्शी, अनिता पालित, चित्रा पालित, मीरा धर, जया सरकार, काकुली सरकार, रेबा चक्रवर्ती, प्रियांशु, सिल्विया, रितिका, अंकिता, ऋषि, शुभो, शुभोजीत, अरिजीत आदि का योगदान रहा.

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के बड़ा गम्हरिया निवासी मिहिर नायक ने संजय तुलस्यान पर झूठे केस मे फंसाकर पुलिस से पिटवाने की धमकी देने का आरोप लगा आदित्यपुर थानेदार से सुरक्षा की गुहार लगाई है.  मिहिर नायक ने बताया कि छोटा गम्हरिया में उसकी पुस्तैनी जमीन (खाता नंबर 107, प्लाट नंबर 616 में कुल 1.63 एकड़) का फर्जी कागजात बना जबरन संजय तुलस्यान और उसके भाइयों दिलीप तुलस्यान, मनोहर तुलस्यान, गोविंद तुलस्यान, ललित तुलस्यान एवं शुभम, बंटी व गुंजन ने घेर लिया है. हिम्मत जुटा इसके विरोध में सरायकेला कोर्ट में केस (07/2022) दर्ज किया हूं. मिहिर ने कहा…

Read More

कांड्रा: शिक्षा का मूल उद्देश्य है बच्चों में व्यवहार परिवर्तन और उनका सर्वांगीण विकास.इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा में वार्षिक प्रदर्शनी लगाई गई, जहां यूफोरिया 2022 के बैनर तले बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई खूबसूरत मॉडल्स बनाए तथा उन्हें आकर्षक स्वरूप प्रदान किया.पाठ्यक्रम के विषयों हिंदी, गणित, इतिहास, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत जैसे विषयों पर आधारित थीम पर बच्चों ने तैयार की अपनी रचना और प्रदर्शनी के दरमियान उसकी भव्य प्रस्तुति भी की. मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन अविनाश सिंह ने स्कूल की प्रो वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह, डायरेक्टर…

Read More

सरायकेला (प्रमोद सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत घर के सामने से बाईक की चोरी होने के बाद सरायकेला थाने में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ बाईक चोरी की लिखित शिकायत किया गया है. घटना सरायकेला के वार्ड संख्या 8 के हाटटोला स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास की है. लिखित शिकायत में हाटटोला निवासी रिंटू कमिला बताया है कि बीते 10 अक्टूबर की रात 8:30 बजे अपनी बाईक संख्या जेएच05बीएफ7651 की पल्सर मोटरसाइकिल को अपने घर के बाहर खड़ी कर स्टियरिंग लॉक कर लक्ष्मी मंदिर में हो रही पूजा का प्रसाद वितरण करने के लिए नगर में चले गए. प्रसाद…

Read More

जमशेदपुर (Rajan Singh) बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रंजीत बेदी के जमशेदपुर आगमन पर शनिवार को आगाज संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें संस्था के प्रतिनिधि सह भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भटिया, इंदरजीत सिंह इंदर, गुरचरण सिंह, राजवीर भटिया ने पुष्प गुच्छ सह अंगवस्त्र सौंपा.  इस मौके पर अभिनेता रंजीत बेदी ने कहा कि जमशेदपुर आगमन पर यहा के लोगों ने जो प्यार और स्नेह मिला है, वो हमेशा याद रहेगा. इंदरजीत सिंह ने उन्हें संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की भी जानकारी दी,…

Read More

सरायकेला: शनिवार को सरायकेला जिले के खरसावां विधानसभा के टेंटपोशी के कालिया डुंगरी में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई. जहां सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पहुंचे झामुमो विधायक दशरथ गागराई को भाजपा नेताओं एवं ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा.  हंगामा इतना बढ़ा कि विधायक के साथ धक्का मुक्की की नौबत आ गयी. हालांकि किसी तरह से बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया. दरअसल भाजपाई इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि राज्य के तीन- तीन बार मुख्यमंत्री रहे वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद होने के नाते मंत्री अर्जुन मुंडा का नाम सिलापट्ट में…

Read More