Author: Tech Ashish

Exploring world

गया (प्रदीप कुमार सिंह) रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने हथियार के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है. इस मामले में एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिले के मानपुर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से दोनो अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. जिनमें चंदन कुमार जो कि पटना के कादिरगंज थाना के डेमा तरवां का रहने वाला है. वही दूसरा जसमेंद्र कुमार गया जिले के बुनियादगंज थाना के मानपुर हरिजन धर्मशाला के समीप का रहने वाला है.  video उन्होंने बताया कि दोनों के…

Read More

कांड्रा: सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना पुलिस ने बीते 22 सितंबर को रानी ज्वेलर्स में एक लाख रुपए के सोना चोरी और इसके 5 दिन बाद 27 सितंबर को खरसावां में हुई दूसरी वारदात जिसमें लगभग 2.80 लाख रुपए सोना चोरी मामले का खुलासा करते हुए करते हुए एक युवक को पलामू हैदरनगर के इरबा से कांड्रा रानी ज्वेलर्स से चुराए गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी का नाम मोहम्मद फरदीन उर्फ फरदीन खान बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कांड्रा थाना…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) बिहार के गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी ईलाके का अंजनिया टांड़ गांव नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. नक्सलियों के संरक्षण में इस इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किये जाने की सच्चाई समय- समय पर साबित होती रही है, लेकिन अब इलाके में केंद्र सरकार ने सकारात्मक पहल की है. विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत वैकल्पिक और आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है.  अब इस क्षेत्र के लोग परंपरागत खेती को छोड़कर लेमन ग्रास की खेती कर रहे हैं और दोगुना मुनाफा भी कमा रहे हैं.…

Read More

आदित्यपुर: शनिवार की सुबह सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. नाले में शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाने को दी. जहां सूचना पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने नाले से शव रेस्क्यू कराया, उसके बाद कागजी कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने भी युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. सवाल यह उठता है कि आखिर युवक है…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) बिहार के औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे स्पेशल ऑपरेशन में कोबरा बटालियन को बड़ी सफलता मिली है. जहां अभियान में पुलिस ने 15 किलो आरडीएक्स, एक हजार डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में असलहे, गोलियां व विस्फोटक सामग्री बरामद की है. पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान खुफिया इनपुट मिला कि अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के बंदी, करीबा, डोभा, सहिया पहाड़, मोरवा, विदाईनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी…

Read More

बांका: जिले के अमरपुर- बांका मुख्य पथ पर कुंडा पुल के समीप शुक्रवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक जख्मी हो गए. जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवको को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी दिगन दास को मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी प्रवेश दास को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. घायल प्रवेश दास ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार रजौन थानाक्षेत्र के कैथा गांव निवासी छविलाल दास के पुत्र दिगन दास के साथ बाईक…

Read More

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव पुलिस ने दहेज लोभी पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि पिछले दिनों बाखरपुर निवासी यदुनंदन पांडे ने अपनी बेटी पूनम पांडे की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था. इस संबंध में मृतका के पिता ने इशीपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी दामाद ऋषि उपाध्याय और समधी सत्यनारायण उपाध्याय को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी पति को कफ़न ओढ़े अवस्था मे ही गिरफ्तार किया…

Read More

सरायकेला: शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं संयुक्त सचिव (प्रशासन) भीम सिंह कुदादा ने स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णन से रांची में मुलाकात की. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने जिला बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओ के हित में कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी.  चेयरमैन ने बार एसोसिएशन के पहल पर कोर्ट कैंपस में जलजमाव रोकने के लिए झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के प्रयास की सराहना की. विशेष रूप से कोर्ट फीस में अप्रत्याशित वृद्धि एवं कोर्ट फीस स्टाम्प की किलल्लत से कोर्ट के काम में हो रहे परेशानियों से…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बर्छीवीर कॉलोनी में एक 35 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश मे आया है. जिससे पूरे इलाके मे सनसनी फैल गयी है. मृतका की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बर्छीवीर कॉलोनी निवासी स्व. संजय भुइयां की पत्नी पियरिया देवी के रूप मे की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है. परिजनों के अनुसार उक्त महिला गुरुवार की रात्रि अपने घर में सोई थी. सुबह जब उसके बेटे और एक बेटी ने जगाने का…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र के बान्दू पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख सुमना देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष धार्मा मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ एवं सम्मानित अतिथियों में बीस सूत्री सदस्य पप्पू राय, करमु पान, बादल टुडु, लालू आदि उपस्थित थे.  कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. जहां पंचायत क्षेत्र लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिए. जिसमें से अधिकांश लोगों के आवेदन ऑन द…

Read More