Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: सोमवार को खरसावां के चिलकू पंचायत भवन परिसर में सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्जलीप कर खरसावां उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, मुखिया सविता मुंडारी, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सामड, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो द्वारा किया गया.  इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवो से पहुंचे 1021 लाभुकों ने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन दिया. इस दौरान सर्वजन पेशन योजना के लिए-58, मनरेगा-270, आवास-200, 15वें वित्त आयोग एवं…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) जिले के ओबरा प्रखंड में खुदवां पंचायत के वार्ड नंबर-3 में सोमवार को मिट्‌टी के खदान के अचानक भर- भराकर गिरने से मलबे में दबकर एक मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए. मृतक 5 वर्षीय आयुष कुमार खुदवां निवासी मुकेश साव का पुत्र था. वहीं घायलों में शिवानी कुमारी, फेंकनी कुंवर एवं पूनम देवी शामिल हैं. सभी घायलों का स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि सभी लोग गढ़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान एक गढ़ भर- भराकर नीचे गिर…

Read More

आदित्यपुर: सोमवार को आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र स्थित एसिया भवन में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ, सिंहभूम का संगठनात्मक चुनाव हेतु बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, बीबी बंसल, भूषण सिंह, रितेश सिंह तोमर, विजय कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया एवं मां भारती के चरणो में पुष्प अर्पित किया. कार्यकम का संचालन मो. नौशाद आलम ने किया. संगठनात्मक चुनाव के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने संरक्षक…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के छठे दिन सरायकेला प्रखंड के सुरदूरवर्ती पंचायत गोविंदपुर में शिवर लगाया गया. जहां सैकड़ों लाभुक अहले सुबह से ही शिविर में पहुंचे और योजनाओं का लाभ लिया.  बता दें कि बीते 12 अक्टूबर से झारखंड सरकार के 3 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राज्य के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों के 4351 पंचायतो एवं 50 शहरी एवं ग्रामीण निकायों में यह योजना चलायी जा रही है. इसके तहत झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत- पंचायत शिविर लगाकर अंतिम पंक्ति तक बैठे…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बिल्डर और ठेकेदार मजदूरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. भगवान ना करे कभी कोई अनहोनी हो जाए उसके बाद सिवाय लकीर पीटने के कुछ नहीं रह जाएगा.  दरअसल आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कई ऊंची- ऊंची बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा है. जहां सुरक्षा नियमों की अनदेखी साफ देखी जा सकती है. वो भी ऐसे जगह पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है जो मुख्य सड़क से बिल्कुल सटा है. यदि कोई अनहोनी होती है, तो इसका खामियाजा मजदूरों…

Read More

सरायकेला: जिले की सड़कों के किनारे लगे बिजली के खंभों पर देश की अग्रणी फुटवेयर निर्माता कंपनियों में शुमार श्रीलेदर्स के प्रचार- प्रसार से सम्बंधित होर्डिंग्स कई सवालों को जन्म दे रहा है. हैरान करने वाली बात ये है कि इसपर न तो विभागीय अधिकारियों ने कोई संज्ञान लिया है, न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इस संबंध में संज्ञान लेना जरूरी समझा. बता दें कि बीते 25 सितंबर को श्रीलेदर्स ने जमशेदपुर में अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया है. इसको लेकर कंपनी ने व्यापक प्रचार- प्रसार किया. कोल्हान का शायद ही कोई ऐसा दीवार, आउटलेट्स, होर्डिंग्स, गांव- कस्बा…

Read More

जमशेदपुर: दो दिन बाद शारदा मणि गर्ल्स हाई स्कूल के कक्षा नौवीं की छात्रा का हाल जानने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित छात्रा से मिल छात्रा के प्रति संवेदना जताई.  साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही छात्रा के हालत में सुधार आएगा उसे एअरलिफ्ट कर बाहर इलाज के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल छात्रा की स्थिति बेहद ही नाजुक है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छात्रा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं. उनके निर्देशन में छात्रा का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है.…

Read More

KAPALI(अफ़रोज़ मल्लिक) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत हंसाडूंगरी के एक खंडहर नुमा घर से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. शव को देखने से प्रतीत होता है शव 5 से 6 दिन पुराना है और किसी ने जलाकर इसकी हत्या की है.  मिली जानकारी के अनुसार शव को स्थानीय लोगों ने खंडहर नुमा मकान में पड़ा देखा. वहीं स्थानीय लोग तुरंत इसकी जानकारी कपाली पुलिस को दी. जिसके बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. बता दें कि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं…

Read More

जमशेदपुर: रविवार को कुड़मी समाज की एकता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित निर्मल भवन में देखने को मिला. जहां कुड़मी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समाज दो गुटों में बंट गया और थोड़ी देर के लिए निर्मल भवन रणभूमि में तब्दील रहा. हालांकि मीडिया की मौजूदगी में समाज के बुद्धिजीवियों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया फिर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बाद में सभी ने गिले- शिकवे दूर कर आगे के लिए एकजुटता दिखाने की बात कही. दरअसल पिछले दिनों कुड़मी को एसटी में शामिल किए जाने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल- ओड़िसा और झारखंड…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एएनएम/जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2022 में कैटेगरी रैंक में प्रथम व कॉमन मेरिट लिस्ट में पवित्रा प्रधान ने तृतीय रैंक हासिल की है. सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप गांव निवासी रत्नाकर प्रधान की बेटी पवित्रा प्रधान ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने शिक्षक, माता पिता व भाई बहन को दी है.  उन्होंने बताया कि इन्हीं लोगों के मार्गदर्शन पर ही आज उन्हें सफलता मिली है. विदित हो कि एएनएम जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 12814 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से पवित्रा प्रधान ओवरऑल तृतीय स्थान व…

Read More