Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: सोमवार को आरआईटी थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर पंप चोरी करने के आरोप में तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम रंजीत राय उर्फ उज्जवल राय, बच्चन सरदार और आनंद माझी बताया जा रहा है.  इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान ने बताया कि इनकी निशानदेही पर एक एचपी के क्रॉन्पटन कंपनी का इलेक्ट्रिक वाटर पंप बरामद किया गया है. इस संबंध में आरआईटी थाने में पदस्थापित एएसआई शंकर राम ने शिकायत दर्ज कराई थी.

Read More

RAJNAGAR (पीताम्बर सोय) इस वर्ष राजनगर के कुनाबेड़ा में आगामी 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी. आयोजन की तैयारियों को लेकर अभी से ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस संबंध में कुनाबेड़ा में लालटू महतो की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि कुनाबेड़ा चौक पर शहीद निर्मल महतो की जयंती के साथ- साथ झारखंड आजसू पार्टी की प्रथम महिला अध्यक्ष मालती किचिंगया की जयंती भी मनाई जाएगी. मालूम हो कि मालती किचिंगया झारखंड आंदोलनकारी नेता अनिल महतो की धर्मपत्नी थी. इस अवसर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिले के आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत योग प्रशिक्षकों के स्थान पर आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षकों को लिया जा रहा है. पूरी तरह से हटा दिए जाने से आहत योग प्रशिक्षकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.  हटाए गये योग प्रशिक्षक आनंद महतो, देबु दे, कंचन कुमारी, गणेश चौबे, तापसी महतो, अजीत कुमार महतो, बांके बिहारी महतो, पहलवान पुष्टि, भारती महतो, अनीता हेंब्रम एवं गोविंद महतो ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि वे सभी आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के केंद्र पर पूर्ण रूप…

Read More

गम्हरिया: टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी की ओर से छोटा गम्हरिया जाहेरथान के पास बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का विरोध शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने भाजपा नेता चंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में कार्यस्थल पहुंच विरोध किया. इस दौरान भाजपाइयों ने काम पर रोक लगाने की मांग की. महतो ने कहा कि उक्त सामुदायिक भवन कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से ग्रामसभा दिखाकर पारित किया गया है. वहीं छोटा गम्हरिया में बनने वाले सामुदायिक भवन का उपयोग अन्य चार पंचायत के लोगों द्वारा करने की बात कही जा रही है, जो कभी मान्य नहीं होगा. ग्रामीणों ने कहा…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत देवघर पंचायत भवन में झारखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “आपके अधिकार- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और वहां उपस्थित ग्रामीणों के बीच योजनाओं की जानकार दी. मौके पर कई ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे थे जिस पर विधायक ने उनकी समस्याएं सुनी और शिविर में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को उसका समाधान ऑन द सपोर्ट करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. मौके…

Read More

सरायकेला (प्रमोद सिंह) गम्हरिया प्रखंड के कालियाडुंगरी चौक में सड़क शिलान्यास के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नाम को लेकर झामुमो व भाजपा के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है. उक्त मामले को लेकर झामुमो आर- पार की लड़ाई के मूड में है. झामुमो द्वारा सोमवार को गम्हरिया प्रखंड के कालियाडुंगरी चौक में प्रेस कॉफ्रेस कर बताया गया कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है और न ही उन्हे प्रोटोकॉल की जानकारी है, इसलिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए भाजपा तरह तरह के हथकंडे अपना रही है.  झामुमो के गम्हरिया प्रखंड प्रभारी…

Read More

खरसावां: कांग्रेस भवन रांची में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अभिजीत राज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा मौजूद थे.  इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राज ने पूरे प्रदेश के जिला प्रभारियों की घोषणा की जिसमें खरसावां प्रखंड के पोटोबेड़ा निवासी युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा को रांची महानगर का सह प्रभारी बनाया गया. श्री मिश्रा को रांची महानगर का सह प्रभारी बनाये जाने पर युवा कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है.

Read More

खरसावां के कुम्हारसाई काली मंदिर प्रागण में महावीर ओड़िया नाटक के कलाकार नोटों मिश्रा के निधन पर सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. साथ ही उनके चित्र पर बारी- बारी से श्रद्वाजंलि दी गई. साथ ही उन्के आत्माशांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया गया. बता दे कि स्वगीय नोटो मिश्रा महावीर संघ ओडिया नाटक के एक कलाकार थे, जो लगभग 10 ओड़िया नाटक में अभिनय कर चुका थे. उनकी याद में महावीर संघ के सभी कलाकारों ने 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना…

Read More

खरसावां: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से है आयोजित डीएलएड सत्र 2019-21 की परीक्षा में दुगनी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला- खरसावां ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है. इस इंस्टिट्यूट के जय श्री महतो ने 85 फीसदी अंक हासिल कर अपने इंस्टीट्यूट में टॉप किया, जबकि 83.78 फीसदी अंक हासिल कर लोकनाथ महतो सेकंड टॉपर रहे.  थर्ड टॉपर दीपन्निता सतपथी रही जिन्होंने कुल आठ 82.64 फीसदी अंक हासिल किया. कॉलेज के प्राचार्य ने इन विद्यार्थियों के की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि आगे चलकर यह परीक्षार्थी शिक्षा का अलख जगायेंगे.

Read More

कुचाई: सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड के नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र गोमेयाडीह स्कूल परिसर में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृर्षि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेशन, आवास, मनरेगा, आपूर्ति विभाग आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लाभुकों को सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम का उदघाटन आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप दोराईबुरू, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर, अंचल अधिकारी रवि कुमार, जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत…

Read More