Author: Tech Ashish

Exploring world

गया (प्रदीप कुमार सिंह) उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थि कलश को आज पवित्र फल्गु नदी में विसर्जित किया गया. इस दौरान गांधी मंडप में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थि कलश यात्रा निकालते हुए लोग सीताकुंड पहुंचे. जहां सीताकुंड के समीप पवित्र फल्गु नदी में उनके अस्थि कलश को विसर्जित किया गया. इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह…

Read More

जमशेदपुर: टाटा- गोड्डा- टाटा ट्रेन संख्या 18185/18186 के 22 अक्टूबर से शुरुआत होने पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से टाटा- भागलपुर ट्रेन की चीर- प्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि टाटा से गोड्डा के मार्ग में और भी कई स्टेशन के जुड़ने से बड़ी संख्या में यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने के लिए प्रयासरत थे और विभिन्न स्तरों पर इस मामले को लेकर पत्राचार एवं वार्ता किया था. इस ट्रेन…

Read More

सरायकेला (रासबिहारी मंडल) मंगलवार को सरायकेला अंचल के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा कांकड़ा पंचायत सचिवालय परिसर में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 908 आवेदन प्राप्त हुए.  गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, उप प्रमुख कियाम हुसैन, मुखिया मीना देवी समेत उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में आवेदन लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए लाभुकों को सरकार की जनोपयोगी विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑन…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) मंगलवार को चांडिल डैम स्थित शीश महल मैदान में आजसू के कोल्हान प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो सहित पूरे राज्य के पार्टी के बड़े नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा. हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को आजसू सुप्रीमो ने संबोधित करते हुए यह ऊर्जा अगले दो साल तक बरकरार रखने की नसीहत दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से तबतक सुकून से ना बैठने की अपील की,…

Read More

जमशेदपुर: मंगलवार को साकची पुराना बस स्टैंड के समीप पार्किंग के समीप सब्जी मंडी में हुए गोलीबारी में अपराधी राजेश सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है. घायल का नाम मोहम्मद मुमताज बताया जा रहा है. उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका ईलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद अपराधी हथियार मौके पर ही छोड़ भाग निकले हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के विजय शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट…

Read More

जमशेदपुर: मंगलवार को दिनदहाड़े साकची थाना अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित सब्जी मंडी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. गोली मानगो भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को टार्गेट कर चलाई गई, मगर अपराधियों के मंसूबे विफल रहे. गोली भाजपा नेता राजेश सिंह को छूकर निकल गयी. उनके पैर में एक गोली लगी. उन्हें टीएमएच ले जाया गया है.  बताया जा रहा है, कि दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने सब्जी मंडी में राजेश सिंह को टारगेट कर गोलियां चलाई. एक गोली मैगजीन में ही फस गई, जबकि दूसरी गोली राजेश सिंह के चेहरे और पैर में…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) मंगलवार को बिहार के गया- डोभी मुख्य मार्ग पर शेखवारा गांव के समीप सर्विस फोर्स के बिहार में प्रथम आउटलेट का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फीता काटकर किया. इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन पूजा-पाठ कर धार्मिक तरीके से किया गया. इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस तरह के संस्थान खुलने से लोगों को रोजगार मुहैया होगा. बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है. उन्होंने सर्विस फोर्स से जुड़े लोगों और नंदिनी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर को इसके…

Read More

जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सम्पन्न हुआ. राजस्थान में 408 निर्वाचक यहां जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बनाए मतदान केंद्र पर मतदान किया. पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे सम्पन्न हो गया. राज्य में कुल 414 निर्वाचक हैं. मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे. पहला मतदान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया. उन्होंने बताया कि जयपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 395 निर्वाचक में एक पीआरओ और एक सहायक पीआरओ का मत भी शामिल है. …

Read More

गम्हरिया: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में ग्रामीणों के बीच लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया. गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम एवं गम्हरिया प्रखंड बीस सूत्री सदस्य गौरी शंकर प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता, संगठन सशक्तिकरण के साथ ही डिजिटल अभियान पर आवश्यक विचार- विमर्श किया. इसमें वरिष्ठ नेता जवाहरलाल महाली, अर्जुन प्रधान, अमरनाथ राय, शंकर शर्मा, जुगनू मिश्रा, चेतन सिंह, देव शंकर, संतोष पांडे, राज कमल सिंह, भीम भगत, छोटू, अभिजीत, वीरेंद्र राय, चंद्रमोहन, देवाशीष, जामदार सिंह, रंजन, शंभू आदि…

Read More

गम्हरिया: झारखंड सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने पर जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के सदस्यों ने सोमवार को आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. संघ के प्रांतीय सचिव फुलकांत झा के नेतृत्व में सदस्यों ने मंत्री को गुलदस्ता प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान संघ की ओर से मंत्री को एक मांग सौंपा गया. इसमें प्रत्येक माह के 3 से 15 तारीख तक दुकानों में खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने, केंद्र व राज्य सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को निःशुल्क दिए जाने वाले खाद्यान्न वितरण का पारिश्रमिक…

Read More