Author: Team India News Viral

सरायकेला: जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में एक युवक लकड़ी काटने वाले टांगी से अपना गला काटकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. परिवार वालों के अनुसार सिगिरदा गांव के रहने वाले मंगल सिंह मुंडा पिछले 3 दिनों से मानसिक रूप से बीमार था इस दौरान वह अजीब हरकत करने लगा, लेकिन परिवार वाले अस्पताल में इलाज ना करा झाड़-फूंक के सहारे उसका इलाज करा रहे थे. लेकिन वह ठीक होने के बजाय उसकी स्थिति और खराब होती गई और इसी बीच मंगल ने मंगलवार की सुबह लकड़ी काटने वाले धारधार टांगी से…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में शामिल हुए खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ नाश्ता किया. इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को खास तोहफे भी दिए. सूत्रों के मुताबिक, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी को भाला गिफ्ट किया तो वहीं, भवानी देवी ने अपनी तलवार उपहार के तौर पर दी. लगभग सभी एथलीट्स ने पीएम मोदी (PM Modi) को गिफ्ट दिया. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) अपने साथ अपना भाला लेकर आए थे. उन्होंने इसे पीएम मोदी को गिफ्ट किया. वहीं, पीवी सिंधू (PV…

Read More

सरायकेला:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 की समीक्षा बैठक की गई. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह  द्वारा कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार जानकारी दी गई. जिसकी बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ससमय कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सह एईआरओ को प्री रिवीजन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, कि डोर टू डोर सर्वे कार्य में प्रगति लाते हुए सभी मतदाताओं का  पहचान कर डाटा एंट्री कराई जाए. सर्वे…

Read More

सरायकेला: मंगलवार को जिले के उपायुक्त ने जनता मिलन कार्यक्रम के तहत  जिले के  दूर दराज क्षेत्रो से विभिन्न समस्या लेकर पहुंचे लोगो से मिलकर उनकी फरियाद सुनी. साथ ही समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिया. कोविड गाइडलाइन के बीच डीसी अरवा राजकमल ने जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगो की शिकायतो को क्रमवार सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. डीसी से मिलने वाले अधिकांश लोग कृषि लोन ऋण माफी, जमीन संबंधी विवाद, विधवा पेंशन, आवास, राशन, चिकित्सा समेत अन्य समस्या लेकर पहुंचे थे. डीसी ने पेंशन संबंधी सभी मामले…

Read More

सरायकेला:  मंगलवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक व संबंधित कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया गया. सरायकेला स्थित एनआर प्लस टू हाई स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य रुप से उपस्थित निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह एसडीओ रामकृष्ण कुमार,सहायक निबंधक पदाधिकारी सह बीडीओ मृत्युंजय कुमार,मास्टर ट्रैनर सह सांख्यिकी पदाधिकारी दयानंद प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे. प्रशिक्षण में एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2022 को अहर्त्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित है. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व सभी स्तर पर जानकारी उपलब्ध करना, निर्धारित समय में प्रशिक्षण…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में  निकायों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक किया गया. बैठक में उपायुक्त ने जिला अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्र नगर निगम आदित्यपुर, नगर परिषद कपाली एवं नगर पंचायत सरायकेला अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का बारी बारी से समीक्षा किया. उपायुक्त ने नगर निगम आदित्यपुर अंतर्गत रोड रेरोटरेशन, पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना इत्यादि के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए सम्बंधित कंपनी को रोड रेरोटरेशन कार्य ने प्रगति लाते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निदेश दिए। उन्होंने अपर…

Read More

अफगान‍िस्तान में ताल‍िबान के कब्जे ने दुनियाभर को हिला कर रख दिया है. अफगान‍िस्तान की सरकार ने ताल‍िबान के सामने घुटने टेक दिए हैं. इस मुश्क‍िल घड़ी में दुनियाभर से अफगान‍िस्तान के लोगों के लिए दुआएं उठ रही है. अफगान‍िस्तान जैसा खूबसूरत देश एक समय में पर्यटकों से पटा पड़ा रहता था. यहां की फिजाओं से आकर्ष‍ित हो, कई बॉलीवुड डायरेक्टर्स ने भी अफगान‍िस्तान की जमीं पर फिल्म शूट करने का जोख‍िम उठाया था. अफगान‍िस्तान में शूट हुई पहली हिंदी फिल्म धर्मात्मा थी. 46 साल पहले 1975 में रिलीज यह फिल्म एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिरोज खान ने बनाई थी.…

Read More

जमशेदपुर आबकारी विभाग की ओर से भरी मात्रा में जप्त नकली शराब को मंगलवार को नष्ट किया गया. जिले के उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद आयुक्त के निर्देशन में भिलाई पहाड़ी स्थित जेएसबीसीएल के गोदाम में करीब 162 पेटी जब्त नकली शराब और 88 बोतल बियर के नष्ट किये गए. इस दौरान जेसीबी से सभी नकली शराब को पहले नष्ट किया गया उसके बाद सारे मलबों को जमींदोज कर दिया गया वहीं आबकारी  विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सुंदर नगर थाना अंतर्गत हाकोबेड़ा इलाके में चल रहे अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को स्थानीय थाना के सहयोग से…

Read More

रांची:- झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के आसार हैं. राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा है. वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के लिए इससे फायदा होगा. क्योंकि खेतों में पानी नहीं होने कारण बियासी का काम ठप्प पड़ा है. प्रदेश के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. सबसे कम बारिश पलामू जिले में हुई है. वहीं रांची में अब तक 53.74 फीसदी बारिश हुई है जो कि सामान्य से 39 फीसदी कम है. रांची के अलावा, जमशेदपुर, सरायकेला, घाटशिला समेत 13 जिलों में कम बारिश…

Read More

जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत पाती पानी गांव के समीप से होकर गुजरने वाले एलिफेंट कॉरिडोर स्थित एक नीम के पेड़ से एक युवक का शव झूलता पाया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक का उम्र 35 साल के आसपास बताया जा रहा है. मौके पर युवक का चप्पल पाया गया. युवक कौन है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अक्सर गांव की तरफ आया जाया करता…

Read More