जमशेदपुर: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद घोषित राजकीय शोक एवं सरकारी अवकाश के मद्देनजर सोमवार, 7 सितंबर को होने वाली SIR-2026 की दावा-आपत्ति संबंधी सुनवाई स्थगित कर दी गई है.


विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत जिले के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर दावा-आपत्तियों की सुनवाई होनी थी.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि 7 सितंबर को निर्धारित सभी दावा-आपत्ति सुनवाई अब नहीं होगी. सुनवाई की संशोधित तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी. प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से संशोधित तिथि की सूचना का इंतजार करने की अपील की है.

विज्ञापन
