Author: Team India News Viral

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को राज्य के स्वाथ्य मंत्री के खिलाफ राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके रांची के वर्तमान विधायक सीपी सिंह द्वारा किए गए अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों में उबाल है. बुधवार को सरायकेला कांग्रेस की ओर से आदित्यपुर अकाशवाणी पटेल चौक के समीप विधायक सीपी सिंह का पुतला फूंकते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने विधायक सीपी सिंह से तत्काल मंत्री बन्ना गुप्ता से माफी मांगने की मांग की. कांग्रेसी नेता सुरेश धारी ने विधायक सीपी सिंह के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे राज्य की जनता का अपमान…

Read More

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर बैगनबाड़ी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दुगनी निवासी सेख सिंह (40) वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सेख किसी काम के सिलसिले में कांड्रा की ओर अपने बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान बैगनबाड़ी गांव के पास एक अज्ञात तेज…

Read More

सरायकेला जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहियाओं के प्रोत्साहन राशि मामले की जांच करने बुधवार को सिविल सर्जन सीएचसी पहुंचे. जहां सीएस के समक्ष सहियाओं ने फिर से हंगामा किया. सहियायें अकाउंटेंट सुनील कुमार सिंह को हटाने की मांग पर अड़ी रही. विदित रहे है कि सीएचसी गम्हरिया में सेवा दे रही लगभग 300 सहियायें पिछले डेढ़ साल से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने और अकाउंटेंट के मनमानी के खिलाफ बीते रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया था. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सिविल…

Read More

Governor Baby Rani Maurya Resigns: चुनावी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को भेज दिया है. ऐसी खबर है कि बेबी रानी मौर्य यूपी की राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं. अटकलें ये भी हैं कि वो यूपी से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. बता दें कि बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर रह चुकी हैं. उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर वो तीन साल पूरे कर चुकी हैं. बता दें कि…

Read More

सरायकेला जिले के सरायकेला से होकर बहनेवाली खरकई नदी के दीवान शाही घाट में पत्थरों के बीच फंसी एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया है. शव देखने से प्रतीत हो रहा है ल, कि कहीं से बहकर यहां आया है. महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि स्थानीय महिलाएं जब नदी में नहाने के लिए गईं तो शव को किनारे पत्थरों के बीच फंसा हुआ देखा. घटना की सूचना पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.  संभावना जताई जा रही…

Read More

जमशेदपुर के एमजीएम थाने में पदस्थापित एसआई मोहन सिंह को एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है. बताया जाता है कि विनोद गोप नामक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी. जिसके बाद एसीबी ने अपना जाल बिछाया जिसमें मंगलवार को घूसखोर एसआई फंस गया. जानकारी के मुताबिक जोगिंदर सिंह और विनोद गोप के बीच मामला चल रहा था. जोगिंदर सिंह ने विनोद गोप के खिलाफ एमजीएम थाना में एक मामला दर्ज कराया था. मामला रुपयों के लेन-देन से जुड़ा था. उसी मामले को सलटाने को लेकर एसआई ने विनोद गोप से बतौर…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव के पास निर्मल महतो नामक एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है, कि निर्मल बीती शाम को फुटबॉल खेल देखने निकला था, लेकिन युवक जब देर रात तक  घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा खोज किया गया, लेकिन उसका कहीं आता- पता नहीं चला. जब सुबह गांव के ग्रामीण तालाब की ओर शौच के लिए गए तो देखा कि एक पेड़ में किसी का शव झूल रहा है. जब पास जाकर ग्रामीणों ने देखा तो निर्मल का शव झूल रहा था. जिसके…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले बालू का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम सख्तियों के बाद भी बालू खनन और उठाव जारी हैं. बालू कारोबारी हर दिन लोकेशन बदल- बदलकर धंधा संचालित कर रहे हैं. मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम के हरिओम नगर के रास्ते होकर गुजर रहा बालू लदा हाइवा खराब हो गया और सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया. पहले ही बदतर हो चुके सड़क पर हाइवा फंसने की सूचना पर स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मौके पर पहुंची. पार्षद द्वारा बालू से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने की मांग की गई, मगर हाइवा के चालक द्वारा…

Read More

सरायकेला: दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य इको सेंसेटिव जोन घोषित होने के बाद भी उक्त क्षेत्रों में इको सेंसेटिव जोन के नियमो को दरकिनार कर चांडिल अनुमंडल में होटल वेब इंटरनेशनल एवं टेंथ माइल रिसोर्ट संचालित हो रहा है. साथ ही एनएच से सटे दलमा की तराई में धड़ल्ले से जमीनों का बंदरबांट चल रहा है. इको सेंसेटिव जोन के नियमो को दरकिनार कर वन व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर इस प्रकार की इमारते बनाने से वन्य जीव पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. ऐसे ही कई होटल व प्रदूषित इकाइयां दलमा इको सेंसेटिव रेंज में संचालित हो…

Read More

जमशेदपुर में पली-बढी कुमारी छाया पठन-पाठन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. वह रमेश कुमार सिंह व वीणा सिंह की सुपुत्री हैं. कुमारी छाया तेरह वर्षों से जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर स्थित आदर्श बाल मध्य उच्च विद्यालय में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं. पिछले कुछ सालों में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करने की वजह से उन्हें घर पर ही रह कर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ रही है. एक अध्यापिका के रूप में कुमारी छाया हमेशा प्रयास करती है, कि दूसरों से उन्हें कुछ अच्छा और नया सीखने को मिल जाए. इसी…

Read More