Author: Team India News Viral

सरायकेला: नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा बुधवार को सरायकेला खरसावां जिले के विद्यालयों में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवको द्वारा किया गया. नीमडीह प्रखंड के अदारडीह गांव में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सुकरंजन कुमार और बबिता कुमारी की अगुवाई में पीपी गर्ल्स हाई स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य धनञ्जय कुमार के नेतृतव में फिट इंडिया फ्रीडम रन करवाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया शपथ से हुई. इसके तत्पश्चात प्रधानचार्य ने विद्यालय की छात्राओं को फिटनेस की महत्वता को समझाते हुए सभी को फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़ को अपनाने के…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 344, 349 और 352 तथा 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 240 का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर से मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी ली एवं उनके द्वारा भरे जा रहे आवेदनों को देखा. उपायुक्त ने 1-1- 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओ के लिये फॉर्म 6 तथा मृत तथा स्थानांतरित मतदाताओ के लिए फॉर्म 7 भरने का निर्देश दिया. जिनका नाम या अन्य मे सुधार करना हो…

Read More

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाल रेजिडेंसी निवासी 54 वर्षीय महेंद्र अग्रवाल तथा उनके प्रतिष्ठान के एक स्टाफ अश्वनी महतो का अपहरण कर लिया गया. महेंद्र अग्रवाल की पत्नी सपना अग्रवाल ने आदित्यपुर थाना को लिखित शिकायत की है. पुलिस ने भादवि की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. महेंद्र अग्रवाल की पत्नी सपना अग्रवाल ने बताया, कि 27 अगस्त को उनके पति और एक स्टाफ अश्वनी महतो मुड़िया स्थित आटा चक्की कम्पनी के लिए निकले थे, लेकिन वे फिर वापस नहीं लौटे. बताया, कि जब फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो महेंद्र…

Read More

सरायकेला: जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कोलाबीरा तिरिलडीह स्थित वीरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने संयुक्त रुप से पौध रोपण करते हुए बच्चों को पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण करने का संदेश दिया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष और मनुष्यों के बीच अन्योन्याश्रय संबंध है. वृक्षों के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती…

Read More

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से बड़ी खबर आ रही है जहां चक्रधरपुर में बुधवार की दोपहर भीषण रेल हादसा हुआ है. जहां मुंबई- हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बिंजय पुलिया के समीप राउरकेला से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की घटनास्थल पर ही कटकर मौत हो गई. इसमें एक पुरुष व तीन महिलाएं हैं. ये सभी 20 से 35 वर्ष के बीच के बताए जाते हैं. यह हादसा करीब दोपहर 3.30 बजे की है. घटनास्थल रेलवे फाटक से करीब आधा किलोमीटर दूर घटी. बताया जा रहा है कि सभी मृतक उस समय…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत बुधवार को एक और सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को गम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांड्रा – सरायकेला मुख्यमार्ग पर टेंपो चालक कांड्रा से सरायकेला जा रहा था, वही सरायकेला की ओर से एलपी ट्रक आ रही थी. ट्रक और ऑटो में कांड्रा मोड़ के समीप मंडल होटल से कुछ दूरी पर आपस में भिड़ंत हो गई. आमने-सामने हुई इस भिड़त में दो लोग घायल हो गए. घायलों में ऑटो चालक रमेश प्रधान उम्र 30 वर्ष जो दीघा…

Read More

कोविड वैक्सीनशन को लेकर बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां वैक्सीन सेंटर में दो गुट आपस में बुरी तरह उलझ पड़े मामला हाथापाई से लेकर लाठी-डंडे तक जा पहुंची. मारपीट की लाइव तस्वीर रोहतास के करगहर से आई हैं. जहां करगहर थाना क्षेत्र के ह्रदय- सरैया गांव में वैक्सीनेशन सेंटर पर कतार में लगने को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लात- घूंसा- मुक्का- लाठी- डंडा सब चला. लोग एक दूसरे को छोड़ने के मूड में नहीं दिखे. कभी एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हावी दिखा,…

Read More

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के छल के कारण बिहार में नहीं बनी राजद की सरकार ये कहना है राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  प्रोफेसर खालिद  अंसारी का. उन्होंने कहा कि चौथे नंबर की पार्टी राज्य में शासन कर रही है. गया: राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक बैठक शहर के बाईपास रोड स्थित एक निजी भवन में संपन्न हुई. जिसमें जिले के 24 प्रखंडों के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. खालिद अंसारी भी शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए प्रो. खालिद…

Read More

झामुमो नेता सह जाने- माने समाजसेवी गम्हरिया प्रखंड के डुमरा निवासी उत्तम मंडल ने बुधवार को कांड्रा में 50 से ज्यादा गरीबों को वस्त्र एवं खाद्यान्न बांटे. इस मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए जहां खाद्यान्न तथा वस्त्र पाकर वे प्रसन्न नजर आ रहे थे. उत्तम मंडल ने बताया कि लंबे समय से जारी लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. कांड्रा और आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने बरसों से नूतन वस्त्र नहीं खरीदा है और ना ही इनके सामने दैनिक रूप से रोजगार पाने…

Read More

बिहार के सासाराम में आसनसोल- वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में एक युवक वेंडर को अजीब तरीके से पान- मसाला तथा गुटका बेचते  देखा गया. आसनसोल से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सासाराम में एक युवक भेंडर को अपने ही गुटका के बारे में नकारात्मक बातें करते हुए गुटका बेचते हुए सुना गया. वह जोर जोर से चिल्लाता रहा था, कि गुटखा खाओ और कैंसर रोग को बुलाओ. घर के जो नशेड़ी और नालायक है, यहां आकर मेरा गुटका जरूर खरीदें. जिन्हें अपनी जिंदगी से प्यार नहीं है तथा मौत का इंतजार है. वो  आए और उनका गुटखा खाए. वह…

Read More