Author: Team India News Viral

सरायकेला Saraikela जिले के झामुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो से गुरुवार को मुलाकात कर कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज एलबीएसएम जमशेदपुर में आर्ट्स स्नातक अंतिम सेमेस्टर में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा. कॉलेज के छात्र छात्राओं का कहना है कि वे सभी राजनीतिक विज्ञान के यूजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं. आगे की पढ़ाई इसी महाविद्यालय से करना चाहते हैं, मगर यहां पीजी की पढ़ाई नहीं होती है. जिस कारण विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री के बाद पीजी की पढ़ाई मजबूरन दूसरे कॉलेजों से करनी होगी.…

Read More

सरायकेला Saraikela जिला शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसे लेकर स्वच्छता पखवाड़े के नौवें दिन विद्यालयों में व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे बच्चों को विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सर्वांगीण एवं संपूर्ण स्वच्छता अपनाने और बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया. सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गंगाराम तियू की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम किए गए. जहां विद्यालय पहुंचे बच्चों को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक करते हुए प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक शिक्षिकाएं कंचन कुमारी सिन्हा, मुक्ता लामाय, रीना शेट्टी, डोली…

Read More

गुवा गोलीकांड (gua shooting) के शहीद वीर ईश्वर सरदार के 40वें शहादत दिवस पर आदिवासी भूमिज समाज ने उनके पैतृक गांव पश्चिम सिंहभूम के गोईलकेरा स्थित कायरम पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार, झारखंड ट्राईबल भूमिज भाषा काउंसिल के सचिव युधिष्ठिर सरदार, भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के प्रदेश सचिव मेयालाल सरदार, भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सोनू सरदार, समाजसेवी बंसीलाल सरदार एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सरदार ने वीर शहीद ईश्वर सरदार के स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया.…

Read More

गुरुवार को आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 9 महिला एवं 4 पुरुष समेत कुल 13 लोगों के मोतियाबिन्द का निशुल्क ऑपरेशन किया गया. 4 सितम्बर को आनन्द मार्ग स्कूल कांड्रा में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उनका ऑपरेशन के लिए चयन किया गया था. आयोजकों के मुताबिक विज़न सेन्टर कांड्रा में 18 सितम्बर को अगला नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ संस्कृति सिंह, मीरा उराँव, आनन्द मार्ग रिलीफ टीम के गोपाल बर्मन,सुर्य प्रकाश, भरत बर्मन, सूर्य प्रकाश, सुनिल आनन्द,भर्तहरि का महत्वपूर्ण योगदान…

Read More

कांड्रा: गुरुवार को हरितालिका तीज व्रत पर महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी आयु की कामना की. अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव व पार्वती से प्रार्थना की. सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रख गुरुवार की देर शाम अपने घरों में पूजा की. भगवान शिव एवं मां पार्वती की हरितालिका की कथा सुनी. पूजा- पाठ करने के बाद शुक्रवार की सुबह विसर्जन किया जाएगा. तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा. कांड्रा पंचायत में भी सुहागिन महिलाओ ने श्रद्धा व भक्ति के साथ हरितालिका तीज पर्व मनाया. कांड्रा डोकाकुली,…

Read More

मुंबई. देशभर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2021) की धूम शुरू हो चुकी है. 2021 का गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बुधवार को लालबागचा के राजा (Lalbaugcha Raja) के पहले दर्शन का वीडियो शेयर किया था, जो वायरल हो गया था, लेकिन अमिताभ ने गलती ने पुराने वीडियो को इस साल का वीडियो बताकर शेयर कर दिया था, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर किए हुए केवल एक दिन हुए हैं और इसे अब तक 33 लाख 38 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. अमिताभ वीडियो…

Read More

सरायकेला जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने विभागीय पदाधिकारियों संग बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के ऐसे भवन जो किसी कारण से अपूर्ण हैं, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू नहीं हो पा रही है, इसपर चर्चा की गई. बैठक में पाया गया कि जिला के 16 स्वास्थ्य भवन अपूर्ण पड़े हुए हैं और वह लोगों के चिकित्सीय सहयोग के लिए उपयोग में नही आ रहा है. उपायुक्त ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को इन सभी भवनों का निरीक्षण कर रिवाईज इस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा, कि इस्टीमेट में भवन के साथ-साथ…

Read More

सरायकेला: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड के उमवि हतिया मंडल टोला में आयोजित दो दिवसीय असंगठित श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ. बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने कहा असंगठित क्षेत्र के श्रमिको का डाटा बेस तैयार करने के लिए सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल प्रारंभ किया गया है. जिसका मूल उद्देश्य भारत के 38 करोड़ असंगठित कामगारों का निबन्धन कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा व कौशल विकास योजनाओं के साथ जोड़कर लाभ प्रदान करना है. उन्होंने सभी श्रमिको से योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई श्रम पोर्टल…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के किसानों के बीच गुरुवार को एनएसएफएम योजना आत्मा की ओर से  प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र राजनगर में 22 कृषकों के बीच कोनोवीडर यंत्र का वितरण किया गया. किसानों के बीच केंद्र के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमिताभ माझी, प्रभारी कृषि पदाधिकारी नेपाल महतो एवं एटीएम सुखलाल सोय के हाथों कृषकों को यंत्र वितरित किये गए. जिसमें कई महिला कृषक लाभार्थी भी शामिल हैं. मौके पर अमिताभ माझी ने कहा, कि प्रखंड में कई किसान श्रीविधि पद्धति से धान की खेती किये हैं, जिन्हें कोनोवीडर यंत्र दिया जा रहा है. यह यंत्र खेतों से खरपतवार…

Read More

राजस्थान के जालौर में गुरुवार को बाड़मेर हाइवे पर स्पेशल एयरस्ट्रिप की शुरुआत की गई. पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुखोई और जगुआर जैसे वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यहां पर अपना दम दिखाया और हाइवे पर लैंडिंग की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई. खास बात ये है कि दोनों मंत्री भी वायुसेना के स्पेशल विमान से इसी एयरस्ट्रिप पर आए थे. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बॉर्डर से ये एयरस्ट्रिप कुछ ही दूरी पर है, यह सिद्ध करता है कि भारत किसी…

Read More