जमशेदपुर: खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय की पत्नी गिनीश्वरी सोय (55) की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही है. सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा और पुत्र डॉ. अभिषेक मुंडा के साथ टीएमएच अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने पूर्व विधायक मंगल सोय से मिलकर उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

विज्ञापन
अर्जुन मुंडा ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात कर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और गिनीश्वरी सोय के स्वास्थ्य की जानकारी ली. बताया गया कि वे विगत 12 दिनों से टीएमएच अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
