आदित्यपुर: पूर्व पार्षद रंजन सिंह के पिता विजय नारायण सिंह का बुधवार को पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. इससे पूर्व डब्ल्यू टाइप कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

अंतिम संस्कार के अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी, झारखंड क्षत्रीय संघ के पूर्व अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, उपेन्द्र सिंह मस्तान, नीरज सिंह, राजीव वर्मा कुक्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर इस अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
