आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्रीराम पब्लिक स्कूल का 26वां वार्षिक उत्सव बुधवार को समारोह पूर्वक धूमधाम से संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ विनायक सिंह, आशुतोष कुमार सिन्हा एवं प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. ज्योति सिंह उपस्थित रहे. सभी अतिथियों का स्कूल के प्रबंध निदेशक ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

कार्यक्रम का शुभारंम अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद अतिथियों की वाहवाही बटोरी.

बता दें कि साल 1999 में छोटे से इंफ्रास्ट्रक्चर से शुरू होकर स्कूल ने 26 वर्षो का सफऱ तय किया है. आज क्षेत्र के सैंकड़ो गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को स्कूल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम की गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया करा रहा है. इस स्कूल से पास आउट छात्र- छात्राएं देश विदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं. वर्तमान में संस्थान व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से भी रोजगार श्रृजन कर रहा है.
अपने सम्बोधन में पुरेन्द्र नारायण सिंह ने छात्र- छात्राओं से अपने स्कूली दिनों के अनुभव और स्कूल से जुड़ाव साझा करते हुए कहा कि स्कूल के संस्थापक से उन्होंने भी शिक्षा हासिल किया है जो उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है. आज स्कूल का स्वरुप देखकर हर्ष की अनुभूति हो रही है. यह देखकर आज काफ़ी अच्छा लग रहा है कि स्कूल ने 26 वर्षो के सफर में काफ़ी कुछ हासिल कर लिया है और क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है. उन्होंने कई उदाहरण देकर बच्चों एवं अभिभावकों का मोटिवेट किया. उन्होंने कहा ज्ञान का कोई शॉर्टकट नहीं हो सकता है. बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करें और बेहतर इंसान बने.

वही अपने संबोधन में स्कूल के प्रबंध निदेशक पंकज प्रसाद ने स्कूल को और आगे ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि 26 वर्षों में स्कूल ने जो उपलब्धि हासिल की है उसे और आगे ले जाना है. इसके लिए प्रबंधन पूरी तत्परता के साथ दिन-रात मेहनत कर रहा है. स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाएं बच्चों को बेहतर सेवा दे रहे हैं. साथ ही व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से कम हो रहा है. कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
