आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai दुर्गा पूजा 2025 की तैयारी को लेकर शनिवार को आरआईटी थाना परिसर में थाना प्रभारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आदित्यपुर- दो क्षेत्र के लाइसेंसधारी और गैर- लाइसेंसधारी पूजा पंडालों के प्रतिनिधि, बिजली विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे.

बैठक में पूजा पंडाल प्रतिनिधियों ने सड़क जाम से निजात, खराब सड़कों की मरम्मत, गली- मोहल्लों में साफ- सफाई, बिजली के पोलों की मरम्मत, पूजा के समय लगातार पुलिस पेट्रोलिंग, बिजली आपूर्ति में न्यूनतम बाधा, हुड़दंगी युवाओं पर विशेष निगरानी और चोरी- झपटमारी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण की मांग रखी.
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया.
बैठक में ओम प्रकाश, सतीश शर्मा, सुरेश धारी, दिवाकर झा, ललन शुक्ला, लाल बाबू सिंह, समरेंद्र तिवारी और वार्ड के पूर्व पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
