आदित्यपुर: श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति द्वारा बुधवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण, MIG कॉलोनी में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य मुख्य संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, डॉक्टर श्रीमती कुमकुम सिन्हा, उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय, आलोक श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानरंजन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा आदि उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान समिति ने भालूबासा निवासी श्रीमती कुसुम सिन्हा, पत्नी श्री अयोध्या श्रीवास्तव के इलाज के लिए पांच हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया. इसके साथ ही आगामी 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के आयोजन और उसे सफल बनाने के लिए विचार- विमर्श किया गया.
समिति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में मानवता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार की पहल जारी रखी जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
