अदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai न्यू विद्युत नगर क्षेत्र में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) के जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.


जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि न्यू विद्युत नगर में आज भी बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है. यह विडंबना है कि जहां बड़े बिल्डरों और अपार्टमेंट्स को सभी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाती हैं, वहीं गरीबों की बस्तियों को आज भी नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लोक जनशक्ति पार्टी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ने पर जनआंदोलन भी किया जाएगा.

कार्यक्रम में युवा प्रदेश सचिव ऋतेश पासवान, जिला महासचिव रवि सिंह, अदित्यपुर नगर अध्यक्ष अनुज सिंह, नगर सचिव राजा ठाकुर, आलोक मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याएं पार्टी नेताओं के सामने रखीं और उम्मीद जताई कि लोक जनशक्ति पार्टी उनकी आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाएगी.

