आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के वार्ड-17 में चर्चित जयप्रकाश उद्यान सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद एक बड़ी बाधा सामने आ गई है. टाटा- कांड्रा सर्विस रोड से जयप्रकाश उद्यान होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक बन रही सड़क के बीचोंबीच एक बिजली का खंभा पड़ रहा है, जिससे सड़क के निर्माण का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है.

इस बाधा को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है. इस संबंध में निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने बिजली विभाग और नगर निगम को पत्र लिखकर सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे को हटाने का अनुरोध किया है, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी है.
गुणवत्ता से समझौता नहीं: नीतू शर्मा
वहीं पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने संवेदक से सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया है. उन्होंने साफ कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही बिजली का खंभा हटाकर सड़क का काम तेजी से पूरा किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
