आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai औद्योगिक क्षेत्र स्थित टोल ब्रिज के समीप बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात ऑटो ने 67 वर्षीय वृद्ध महिला को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन
दुर्घटना में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा.
आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध महिला कहीं से लकड़ी लेकर लौट रही थी, इसी दौरान अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सड़क किनारे सुरक्षित बैठाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस फिलहाल घायल महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है.
परिजनों की पहचान होते ही उन्हें घटना की सूचना दी जाएगी.

विज्ञापन
