सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर प्रशासक ने गरीब, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग और आर्थिक रूप से असहाय 200 लोगों को कंबल वितरित किए.

नगर प्रशासक समीर बोदरा ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो. विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
समीर बोदरा ने कहा कि नगर पंचायत आम जनता की मूलभूत जरूरतों के प्रति हमेशा संवेदनशील है. इस अवसर पर सिटी मैनेजर सुमित सुमन, महेश जारिका, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, कृष्ण राणा, अविनाश कवि और तपन कामिला भी उपस्थित रहे.

