आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आदिवासी कल्याण समिति, कुलुपटांगा द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 20 और 21 सितंबर को किया जाएगा. यह प्रतियोगिता आदित्यपुर दो, रोड नंबर 18 स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप आजाद मैदान में खेली जाएगी. खेल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगे.


विज्ञापन
टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक लाल बाबू सरदार ने बताया कि भाग लेने के लिए एंट्री फीस 4100 रुपये निर्धारित की गई है. टूर्नामेंट में विजेताओं के लिए कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं.
See also jharkhand-acb-catch गढ़वा: पांच हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने रोजगार सेवक को रंगे हाथ दबोचा
आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के प्रेसिडेंट राजू सरदार, सेक्रेटरी आलोक कैवर्तो, संरक्षक लाल बाबू सरदार, उमेश महतो, बोन्ज गोप, महादेव महतो, बिरजू पति, दिनेश महतो, बबलू सरदार, प्रकाश सरदार, रूशु सरदार, सुदाम सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
