आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 11 के भाटिया बस्ती स्थित एक बिजली के खंभे में मंगलवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे बस्ती में थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गई.


विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी. समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं. फिलहाल क्षेत्र की बिजली काट दी गई है. वैसे गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया. समाचार लिखे जाने तक इलाके में अंधेरा छाया हुआ है.
See also adityapur-banna-gupta-help आदित्यपुर : मंत्री बन्ना गुप्ता ने मृतक का अस्पताल बिल कराया माफ
video

Exploring world
विज्ञापन
