आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में आधे से अधिक स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी हैं. इसे लेकर आदित्यपुर सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आदित्यपुर में स्ट्रीट लाइट प्रभारी बाल किशोर दौराई को प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में कहा गया है कि लाइट नहीं जलने से रात में राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विगत दो महीनों से नगर निगम को मरम्मत की मांग को लेकर आवेदन दिया गया, लेकिन बारिश का हवाला देकर कार्य को टाल दिया गया. अब मौसम साफ है, इसके बावजूद लाइट मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश है.
ज्ञापन सौंपने वालों में सिटीजन फोरम के प्रभारी विष्णु देव गिरी, दीपक कुमार, चंद्र किशोर शर्मा, आर एन प्रसाद, सूरज कुमार, श्रीमती इंदु देवी, श्रीमती गीता देवी, अरुण सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

