आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के मांझी टोला में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. जहां घर की छत पर काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय मुन्ना मुंडारी की मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि मुन्ना अपने घर की छत पर काम कर रहे थे. इसी दौरान छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गए. तेज करंट लगने से उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद मांझी टोला में शोक का माहौल है. अचानक हुए हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना ने घनी आबादी और घरों की छतों के बेहद करीब से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे इलाकों में तारों और मकानों के बीच निर्धारित सुरक्षित दूरी का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह के जानलेवा हादसों को रोका जा सके.

