सरायकेला: मां दुर्गा की आराधना, आस्था और सामाजिक सौहार्द का महापर्व दुर्गा पूजा सरायकेला में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न होने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव सह सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की पूरी टीम को विशेष धन्यवाद दिया है. उन्होंने सभी दुर्गा पूजा समितियों, सफाईकर्मियों, विद्युत एवं पेयजल विभाग के कर्मियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और नगरवासियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया.


मनोज चौधरी ने कहा, “किसी भी बड़े पर्व या आयोजन की सफलता केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रशासन की तत्परता, पुलिस की मुस्तैदी, नगर पंचायत की सक्रियता और आम जनता के अनुशासन एवं सहयोग से सुनिश्चित होती है. सरायकेला में दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण संपन्न होना सामूहिक जिम्मेदारी, आपसी विश्वास और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है.
उन्होंने विशेष रूप से जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में माँ दुर्गा के दर्शन करने का अवसर मिला. सुरक्षा व्यवस्था, विधि- व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही.
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों, सफाईकर्मियों और सभी कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता और प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही. कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी, मेहनत और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया.
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शहर की स्वच्छता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है. नगर पंचायत की टीम ने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाया, जिसके लिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं.
मनोज चौधरी ने सरायकेला की सभी दुर्गा पूजा समितियों को बधाई देते हुए कहा कि निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा और प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशंसनीय है. पूजा समितियों, युवाओं और स्वयंसेवकों के सहयोग से पूरे आयोजन में अनुशासन एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा.
उन्होंने विद्युत विभाग, पेयजल विभाग, पत्रकार बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों और समस्त नगरवासियों का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान प्रत्येक विभाग और समाज के हर वर्ग ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, तभी आयोजन सफल हो सका.
मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकजुटता का भी प्रतीक है. सरायकेला के लोगों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सामूहिक सहयोग और अनुशासन से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन, पुलिस, नगर पंचायत, पूजा समितियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला. यही समन्वय सरायकेला की सकारात्मक पहचान है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी शांति, सद्भाव, स्वच्छता और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की.
मनोज चौधरी ने माँ दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से सरायकेला में हमेशा शांति, सद्भाव और भाईचारा कायम रहे. हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने का संकल्प लें.
प्रमोद सिंह (संपादक)

