जामताड़ा: किता- सिल्ली डाउन लाइन पर 15 सितंबर को तीन घंटे का PQRS ब्लॉक लिए जाने के कारण रेलवे ने चार MEMU ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसके तहत ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर उनके प्रारंभिक और अंतिम स्टेशनों में बदलाव किया गया है.


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान- हटिया MEMU एक्सप्रेस हटिया के बजाय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो तक ही चलेगी. वहीं 13504 हटिया- बर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस हटिया के बजाय गोमो से बर्द्धमान के लिए रवाना होगी. इस कारण दोनों ट्रेनों का गोमो- हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
इसी तरह ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल- रांची MEMU रांची के बजाय मुरी जंक्शन तक ही चलेगी. वापसी में 63597 रांची- आसनसोल MEMU रांची के बजाय मुरी जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी. इससे दोनों ट्रेनों का मुरी- रांची के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
रेलवे ने 15 सितंबर को इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बदली हुई परिचालन व्यवस्था के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने और स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

