रांची: झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदु की धर्मपत्नी के निधन पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है. शुक्रवार को विधायक रांची स्थित जयनंदु के आवास पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.


विज्ञापन
विधायक सविता महतो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि परिवार के किसी अपने को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है. दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं.
उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की बात कही. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो भी उपस्थित थे.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
