रांची: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का धरना गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा. वहीं छात्र नेता देवेंद्र महतो का आमरण अनशन पांचवें दिन में प्रवेश कर गया.



अनशनरत देवेंद्र महतो ने कहा, “मेरा इतिहास रहा है कि मैं कभी आंदोलन से पीछे नहीं हटता. अगर सरकार हमारी जायज मांगों को नहीं मानती है, तो सफेद चादर यानी कफन में लिपटना भी मुझे स्वीकार है.”
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य की लड़ाई है. छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.
देवेंद्र महतो ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.





