चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने अपराधियों. अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अपराध. नशे का कारोबार. अड्डेबाजी. अवैध गतिविधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अब लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.



ओपी प्रभारी ने बताया कि कपाली ओपी पुलिस क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों. बाजारों. संवेदनशील इलाकों और सुनसान स्थानों पर नियमित गश्त कर रही है. जहां-जहां अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही है. वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है. सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह भीड़ लगाकर लोगों को परेशान करने या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि नशाखोरी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है. यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री. तस्करी या सेवन में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही फरार अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.
अविनाश कुमार ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए न दें. नाबालिग द्वारा वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है. यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो वाहन जब्त किया जा सकता है तथा वाहन मालिक और अभिभावक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं. बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है. आम नागरिक यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि. नशे के कारोबार. अवैध धंधे या अपराध से संबंधित सूचना पुलिस को देते हैं तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
ओपी प्रभारी ने कहा कि कपाली क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की है. क्षेत्र में शांति. सुरक्षा और कानून का राज कायम रखने के लिए आगे भी इसी तरह नियमित अभियान जारी रहेगा. ताकि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन यापन कर सकें.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक





