जामताड़ा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जामताड़ा जिला इकाई ने शुक्रवार को जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में JPSC एवं JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.


अभाविप के जिला संयोजक संजय मंडल ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित मामलों से राज्य के लाखों युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए परिषद लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी. साथ ही युवाओं और अभिभावकों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की.
कार्यक्रम में देवघर-जामताड़ा विभाग के विभाग संयोजक चंदन रजक, नगर मंत्री प्रकाश यादव, जामताड़ा कॉलेज अध्यक्ष ललन यादव, कृष्णा कुमार यादव, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. अभाविप ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी चलाया जाएगा.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

