जामताड़ा: जिले के नाला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय एक वृद्ध को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पीड़िता की मां के आवेदन पर नाला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


पुलिस के अनुसार, घटना पिछले बुधवार रात की है. शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
नाला थाना पुलिस ने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

