खूंटी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को खूंटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए AHTU सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद उन्हें पूछताछ के लिए एसीबी की टीम अपने साथ ले गई. इस कार्रवाई से खूंटी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.



प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी को थाना प्रभारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल एसीबी ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी नहीं दी है कि रिश्वत की राशि कितनी थी और किस मामले में इसकी मांग की गई थी. मामले में विस्तृत जानकारी जल्द साझा किए जाने की संभावना है. एसीबी की टीम मामले में आगे की पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा.





