
चाईबासा: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोनुआ प्रखंड के लोंजो गांव में शुक्रवार को नाइट ब्लड सर्वे (Night Blood Survey) और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम ग्रामीण मुंडा समर सिंह दिग्गी और मनकी मदन मोहन सुंडी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.


इस दौरान पिरामल फाउंडेशन की टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ के वीबीडी प्रभारी की मौजूदगी में ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई. स्वास्थ्य टीम ने बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात के समय अधिक सक्रिय होते हैं. इसलिए बीमारी की सटीक पहचान के लिए रात में रक्त के नमूने लिए जाते हैं.
स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों से नाइट ब्लड सर्वे में सहयोग करने और फाइलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और जांच कराई.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक





