
जामताड़ा: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा सोमवार को शंकरपुर- मथुरापुर सेक्शन में ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा. इसके लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा.


विज्ञापन
इस ब्लॉक के कारण तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इनमें 63546 जसीडीह- अंडाल MEMU पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान- झाझा MEMU पैसेंजर और 63510 झाझा- बर्द्धमान MEMU पैसेंजर शामिल हैं.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और अपनी यात्रा योजना में आवश्यक बदलाव करने की अपील की है. रेलवे का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य ट्रैक की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए किया जा रहा है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल






विज्ञापन
