
चाईबासा: सोनुआ मॉडल स्कूल में अब इंटरमीडिएट (प्लस टू) की पढ़ाई भी शुरू हो गई है. इस अवसर पर बुधवार को ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया. स्कूल परिसर में केक काटकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया.


स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अब सोनुआ प्रखंड और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. मॉडल स्कूल से मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों से पास हुए छात्र-छात्राओं का भी नामांकन किया जा रहा है.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई. शिक्षकों ने छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया.
मौके पर प्रभारी प्राचार्या निवेदिता प्रधान, शिक्षक मनोज महतो, स्नेहा प्रधान समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक






