जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा- अर्चना और हवन का आयोजन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की.


कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में जामताड़ा स्थित कुलदेवी मां चंचला मंदिर में किया गया. पूजा- अर्चना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की.
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि यह देश और भाजपा परिवार के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश को नई दिशा देने का काम किया है. उन्होंने बताया कि जामताड़ा के साथ- साथ नाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कुलदेवी मंदिरों में भी प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा की गई.
नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने मां चंचला के दरबार में पूजा कर उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर मंदिरों में पूजा-पाठ और हवन कर प्रधानमंत्री के लिए मंगलकामना कर रहे हैं.
जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और उनके नेतृत्व में भारत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभय सिंह, कमलेश मंडल, भाजपा नेता दुबराज मंडल, सुनील हांसदा, राजेंद्र राउत, बालमुकुंद दास, मोहन शर्मा, आभा आर्या, पिंटू गुप्ता, राम रतन मंडल, प्रवीण मिश्रा, लोकेश महतो, सुबोजीत मंडल, रमेश राउत, लखिन्द्र सिंह, रथु दास, ज्योति देवी, वंशीधर पांडेय, राकेश रवानी, ब्रजेश राउत, सपन महतो, मिथुन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

