जामताड़ा:झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा आईआरबी–1 जामताड़ा का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव के बाद नंद किशोर यादव को अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर भीम सेन, सचिव पद पर सुदेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद पर मुकेश कुमार राव तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजय दुबे निर्वाचित हुए.

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में सुरेश पासवान. प्रक्षेत्रीय मंत्री, रेल धनबाद. भरत कुमार. प्रक्षेत्रीय मंत्री, दुमका. तथा गंगासागर ओझा. क्षेत्रीय मंत्री, चतरा. मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पर्यवेक्षकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई.
मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने नवगठित टीम का स्वागत करते हुए संगठन के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल



