झारखंड: मुक्ति मोर्चा की जामताड़ा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई.

बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे जिले में संगठन विस्तार अभियान तेज किया जाएगा. इसके तहत जिला कमेटी के बाद अब प्रखंड, नगर और बूथ स्तर तक संगठन को पूर्ण रूप से मजबूत किया जाएगा.
बैठक में केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल ने जानकारी दी कि जिला कमेटी का विस्तार लगभग पूरा हो चुका है. साथ ही नगर और प्रखंड स्तर की कमेटियां भी अंतिम चरण में हैं. उन्होंने कहा कि अब पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर कमेटी गठन पर है, ताकि संगठन की पकड़ हर गांव और मोहल्ले तक मजबूत हो सके.
इस दौरान सभी प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी के गठन और विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. पार्टी ने तय किया है कि जल्द ही जिले के सभी बूथों पर कमेटियां गठित कर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा.
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, आनंद टुडू, वासुदेव मरांडी, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सागीर खान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Report By Manish Baranwal

