आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने महापौर संजय सरदार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में वार्ड संख्या पंद्रह के सालडीह बस्ती, चंपई नगर लिंक रोड, त्रिपुरारी कॉलोनी रोड नंबर दो के पीछे वाले मार्ग में नाली और सड़क निर्माण की मांग उठाई गई. इसके साथ ही वार्ड संख्या सोलह के दिन्दली बस्ती में गौरांगो गोराई के घर से आर पी यादव के घर तक पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण की भी मांग की गई.
मनोज पासवान ने अपने पत्र में बताया कि यह दोनों मामले काफी पुराने हैं. स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व में भी सामूहिक रूप से निर्माण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने महापौर से अनुरोध किया कि मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके.

