आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 10 से एक महिला पिछले दो दिनों से लापता है. घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.

लापता महिला की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है. बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है. इस संबंध में परिवार ने आरआईटी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया है.

महिला के पति दीपक कुमार जमशेदपुर पुराना कोर्ट में वेंडर का काम करते हैं. परिवार में उनका एक बेटा भी है, जो स्नातक की पढ़ाई कर रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. महिला के संबंध जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9304798200 या 6200067697 पर जानकारी साझा कर सकते हैं.

