जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 28 नंबर रोड के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में एक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, जो 10 नंबर बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं दूसरे घायल की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
