जामताड़ा/ Manish Baranwal थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदबोना गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

उत्पाद अधीक्षक कुंदन कुमार कौशल के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान मनोज मंडल के ठिकाने को निशाना बनाया गया. इस दौरान मनोज मंडल के भाई उमेश मंडल के घर से भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई.
छापेमारी में टीम ने करीब 45 लीटर स्प्रिट, 36 बोतल अवैध विदेशी शराब और लगभग 70 बोरा खाली बोतल जब्त किया. इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. मामले में उत्पाद विभाग ने उमेश मंडल और मनोज मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
उत्पाद अधीक्षक कुंदन कुमार कौशल ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

